एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ने झारखंड में नए राज्यपाल की नियुक्ति की, जानें कौन हैं ये नेता?

Santosh Gangwar News: उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल नियुक्त किया है. गंगवार मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

Jharkhand new Governor: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है. गंगवार सीपी राधाकृष्णन की जगह लेंगे, उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

सीपी राधाकृष्णन ने 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल की शपथ ली थी. उनके राज्यपाल रहते कई मौकों पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से टकराव देखने को मिला.

इसी साल जनवरी में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में राज्यपाल की भूमिका संदिग्ध है. सोरेन ने बाद में विधानसभा में भी राज्यपाल पर निशाना साधा और कहा कि गिरफ्तारी के लिए राज्यपाल ने अहम भूमिका निभाई है. 

कौन हैं संतोष कुमार गंगवार?

बीजेपी के वरिष्ठ नेता गंगवार उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से 8 बार सांसद चुने गए. वो 1989 से 2009 तक लगातार छह बार सांसद रहे. उन्हें 2009 के चुनाव में मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

2014 में मोदी सरकार में बने मंत्री

फिर संतोष गंगवार वो 2014 से 2024 तक सांसद चुने गए. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वो कपड़ा मंत्रालय में पहली बार राज्यमंत्री बने. वो 7 जुलाई 2016 तक मंत्री रहे.

इसके बाद वित्त राज्य मंत्री बने. इस पद पर वो सितंबर 2017 तक रहे. इसके बाद वो श्रम एवं रोजगार मंत्री बने. वो जुलाई 2021 तक इस पद पर रहे.

इसबार नहीं मिला टिकट

संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य रहे और 1996 में उन्होंने उत्तर प्रदेश बीजेपी इकाई के महासचिव का पद संभाला.

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने संतोष गंगवार को उम्मीदवार नहीं बनाया. उनकी जगह बीजेपी ने छत्रपाल सिंह गंगवार को बरेली सीट से टिकट दिया और उन्हें जीत मिली. छत्रपाल इससे पहले बहेड़ी विधानसभा सीट से साल 2007 से 2012 तक विधायक रहे.

गुलाब चंद कटारिया बने पंजाब के राज्यपाल, चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget