एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: एग्जिट पोल पर निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया, 'हर जगह के हिसाब-किताब के बाद लगता है कि...'

Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले 2 लोकसभा चुनावों से कांग्रेस के पास एक भी नेता नहीं है. इस बार उन्हें 50 से भी कम सीटें मिलेंगी.

Lok Sabha Election Exit Poll: लोकसभा चुनाव में झारखंड के गोड्डा से बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी है. निशिकांत दुबे ने कहा है कि इस देश में केवल एक गारंटी काम करती है मोदी की गारंटी. अगर पीएम मोदी ने '400 पार' कहा है, तो इसका मतलब है कि यह '400 पार' होगा. हम 400 पार कर रहे हैं. हर जगह के हिसाब-किताब के बाद, मुझे लगता है कि बीजेपी 418-420 के आसपास जीतेगी.

निशिकांत दुबे ने आगे कहा, "राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि वे 295 सीटें जीत रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें वायनाड और रायबरेली शामिल हैं या नहीं. राहुल गांधी खुद चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं. पिछले 2 लोकसभा चुनावों से कांग्रेस के पास एक भी नेता नहीं है. इस बार उन्हें 50 से भी कम सीटें मिलेंगी."

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के आंकड़े

बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों को लेकर दस चैनलों-एजेंसियों के अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक यहां बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है. एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार झारखंड की 14 सीटों में से एनडीए को 11-13 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है. वहीं, इंडिया गठबंधन को 1-3 और अन्य को शून्य सीट मिल सकती हैं.

इसके अलावा टाइम्स नाउ चैनल और 'जन की बात' नामक एजेंसी के अलग-अलग एग्जिट पोल सर्वे में तो एनडीए के क्लीन स्वीप यानी 14 में से 14 सीटों पर जीत का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल के अनुमानों से भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उत्साह का माहौल है.

झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव का परिणाम राज्य में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का मार्ग प्रशस्त करेगा. बता दें कि 2014 और 2019 के चुनाव में एनडीए ने झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. ज्यादातर एजेंसियों के एग्जिट पोल सर्वे बता रहे हैं कि इस बार भी लगभग यही नतीजे दोहराए जाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- झारखंड में महागठबंधन की चमकेगी किस्मत या NDA मारेगी बाजी? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने कुछ और बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget