एक्सप्लोरर

Jharkhand News: दिल्ली से रांची कैसे पहुंचे हेमंत सोरेन? विधायकों से मिले तो कोई गले लगाया तो कोई पांव छुआ

Hemant Soren News: झारखंड में सियासी हलचल के बीच सीएम हेमंत सोरेन 30 जनवरी को अपने रांची स्थित आवास पर पहुंचे. सीएम ने विधायकों के साथ बैठक की है.

Jharkhand News:  कुछ घंटे तक कुछ अता-पता नहीं होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची में अपने आधिकारिक आवास पहुंचे. यहां उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों के साथ बैठक की. सोरेन जब पहुंचे तो कई नेताओं ने उन्हें गले लगाया और पैर भी छुए.

इससे पहले सूत्रों ने बताया कि सोरेन सड़क के रास्ते दिल्ली से रांची के लिए निकले थे. इस दौरान उनके साथ जो भी लोग थे उन सभी के फोन बंद थे. मुख्यमंत्री से जब सवाल किया गया कि आप कहां थे तो उन्होंने कहा कि हम आपके दिल में थे. उन्होंने कहा, ''क्या दिक्कत है. किसी को तकलीफ है. क्या सवाल है, इसका क्या मतलब है?''

दरअसल, जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से पूछताछ करना चाहती है. ईडी की टीम सोमवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची, लेकिन उनके लोकेशन का कुछ पता नहीं चला. अब ऐसे में आज (30 जनवरी) दोपहर में सीएम हेमंत सोरेन रांची स्थित अपने आवास पर पहुंचे.

झारखंड में सियासी हलचल तेज होता देख रांची में तीन जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है. मुख्यमंत्री आवास, ईडी ऑफिस और राजभवन के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दिया गया है.

कल पेश होने का दिया है समय
ईडी ने पिछले सप्ताह सोरेन को नया समन जारी किया था और उनसे पूछा था कि वह 29 जनवरी या 31 जनवरी के बीच कब उपलब्ध रह सकते हैं. सूत्रों ने कहा कि सोरेन ने ईडी को मेसेज भेजा था, लेकिन पूछताछ के लिए तारीख और समय नहीं बताया था. वहीं 27 जनवरी को सीएम सोरेन रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. इसके बाद 27 जनवरी की दोपहर से मुख्यमंत्री सामने नहीं आए. 

दोबारा पूछताछ करना चाहती है ED
एजेंसी ने 20 जनवरी को मामले में पहली बार सीएम सोरेन का बयान दर्ज किया था. ईडी के अधिकारियों ने लगभग सात घंटों के दौरान धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत बयान दर्ज किया था. माना जाता है कि उस दिन पूछताछ खत्म नहीं हुई थी, इसलिए नया समन जारी किया गया है.

एजेंसी के मुताबिक यह जमीन घोटाले से जुड़ा मामला है. इस जमीन का मालिकाना हक माफिया के पास है. ईडी ने अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 2011 बैच की आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: नवरत्न गढ़ में खुदाई से सामने आया 16वीं-17वीं सदी का भव्य इतिहास, पहले थी नागवंशी राजाओं की राजधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget