एक्सप्लोरर

Jamshedpur: नदी में नहाते समय Selfie लेने के चक्कर में गई युवक की जान, जारी है शव की तलाश

Jamshedpur News: 16 साल का विक्रांत सोनी (Vikrant Soni) नदी के बीच अपने साथियों के साथ सेल्फी (Selfie) लेने के चक्कर में डूब गया. गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं. 

Jamshedpur Youth Drown In River: जमशेदपुर (Jamshedpur) के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट नदी में 10 दिनों के अंदर दूसरी दर्दनाक घटना घटी है. यहां 16 साल का विक्रांत सोनी (Vikrant Soni) नदी के बीच अपने साथियों के साथ सेल्फी (Selfie) लेने के चक्कर में डूब गया. गोताखोरों की मदद से विक्रांत को खोजने की कोशिश की गई लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है. गोल पहाड़ी निवासी विक्रांत अपने छोटे भाई समेत 6 अन्य साथियों के साथ बागबेड़ा बड़ौदा घाट नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में विक्रांत का पैर फिसल गया और वो नदी (River) में गिर गिया.

स्थानीय लोगों ने छोटे भाई को बचाया 
विक्रांत को नदी में डूबता देख उसके साथी भाग खड़े हुए. वहीं, छोटा भाई विक्रांत को बचाने के चक्कर में डूबने लगा तो स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसके छोटे भाई को बचा लिया. लेकिन इस दौरान स्थानीय लोग विक्रांत को बचाने में असफल रहे. पूरे मामले की सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से विक्रांत की तलाश शुरू की गई. लेकिन, अब तक विक्रांत का कुछ पता नहीं चल पाया है. 10 दिन पहले बर्मा माइंस इंदर सिंह बस्ती के 17 वर्षीय युवक के डूब जाने से मौत हो गई थी. जिसके बाद दोबारा इस तरह की घटना हुई है.

सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा
बागबेड़ा थाने के पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले विक्रांत ने श्यामा प्रसाद स्कूल से मैट्रिक पास की थी. उसके पिता एलबीएसएम कॉलेज में फर्स्ट ईयर में उसका दाखिला करवाने गए थे कि तभी विक्रांत अपने छोटे भाई और अन्य साथियों के साथ बागबेड़ा बड़ौदा घाट नदी पहुंचा और नहाने के दौरान सेल्फी लेने के क्रम में नदी में डूब गया. उन्होंने बताया कि विक्रांत की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है. एनडीआरएफ की टीम को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Dhanbad: बोर्रागढ़ कोलयरी में अपराधियों ने जमकार मचाया उत्पाद, कर्मचारियों के साथ की मारपीट...लाखों की लूट 

Jharkhand: सेक्सुअल हरासमेंट केस में सलाखों के पीछे पहुंचे SDM रियाज अहमद, कैदियों जैसा हो रहा है व्यवहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget