एक्सप्लोरर

Jharkhand News: 42 डिग्री की गर्मी में स्वेटर कौन पहनेगा? सरकारी स्कूलों में बांटा जा रहा किट

Jharkhand Sweater Kit: इस चिलचिलाती गर्मी में झारखंड के सरकारी स्कूल में बच्चों को स्वेटर का किट बांटा जा रहा है. इस पर बच्चों के परिजन सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. दरअसल इसका वितरण ठंड में ही होना था.

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले के सरकारी स्कूलों के जिन बच्चों की सर्दी ठंड में ठिठुरते गुजरी, उन्हें चिलचिलाती गर्मी में स्वेटर का किट दिया जा रहा है. जिन बच्चों को ये किट दी जा रही है, वे और उनके परिजन सवाल उठा रहे हैं कि इस गर्मी में स्वेटर कौन पहनेगा. जिले के 1.76 लाख बच्चों को स्वेटर, मोजा और जूता दिया जाना था. इनमें से एक लाख बच्चों के खाते में किट के लिए राशि भेजी गयी थी. कक्षा एक और दो के 57403 बच्चों में से 41282 बच्चों का बैंक खाता नहीं था. इसपर तय हुआ कि इन बच्चों को स्कूल प्रबंधन समिति अथवा स्वयं सहायता समूहों के जरिये किट की आपूर्ति की जाएगी. पर अधिकारियों ने योजना की मॉनिटरिंग में चूक कर दी इसलिए बच्चों को सर्दियों में किट नहीं मिल सकी.

अभिभावक उठा रहे हैं सवाल 
स्वयं सहायता समूहों को 17050 और स्कूल प्रबंधन समितियों को 24232 सेट किट की आपूर्ति करनी थी. उन्होंने मार्च-अप्रैल में इसकी आपूर्ति की है. अब कई स्कूलों में अब किट बांटी जा रही है लेकिन बच्चे और अभिभावक चिलचिलाती गर्मी में स्वेटर बांटे जाने के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं.

शिक्षा पदाधिकारी करेंगे जांच
नव प्राथमिक विद्यालय संथाली मोमिन टोला के शिक्षक मंसूर अली के मुताबिक स्कूल में कक्षा एक और दो में 192 बच्चे हैं. 134 बच्चों की पोशाक एक अप्रैल को मिली थी. अब तक इसका वितरण नहीं हुआ है. ये पहले मिली होती तो बच्चों के लिए अच्छा होता. इसी तरह चसगांवा के अभिभावक जितई हेंब्रम और लखन टुडू ने बताया कि जो स्वेटर अब बांटा जा रहा है वो जाड़े में बंटता तो अच्छा रहता. जिले के शिक्षा पदाधिकारी डॉ दुगार्नंद झा का कहना है कि उचित समय पर बच्चों को स्वेटर और जूता-मोजा क्यों नहीं मिला, इसकी जांच करायी जायेगी.

ये भी पढ़ें: चड़क पूजा में भक्तों ने दिखाए अजीबो गरीब करतब, 50 फीट ऊपर हवा में लटककर भोक्ता ने की परिक्रमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget