एक्सप्लोरर

Jharkhand: बोकारो के पर्वतपुर कोल ब्लॉक से जिंदा बाहर निकले मजदूर, 4 दिन पहले हुआ था दर्दनाक हादसा    

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में अवैध उत्खनन (Illegal Mining) के दौरान चाल धंसने से 4 लोग खदान में फंस गए थे. 4 दिन बाद बिना किसी मदद के सभी जिंदा बाहर निकलने में कामयाब हुए है.

Bokaro Parvatpur Coal Block Accident: हिम्मत के आगे मौत भी घुटने टेक देती है. ऐसा ही कुछ झारखंड (Jharkhand) में भी देखने को मिला है. झारखंड के बोकारो (Bokaro) जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित पर्वतपुर कोल ब्लॉक (Parvatpur Coal Block) में अवैध खनन (Illegal Mining)के दौरान चाल धंसने से 4 मजदूर फंस गए थे. मजदूरों के कोल ब्लॉक में फंसने के बाद किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उनकी जान बचेगी. सबकी मौत तय मानी जा रही थी लेकिन, सेमवार को अचानक चारों मजदूर खदान से बाहर निकलने में कामयाब हो गए. जैसे ही चारों के जिंदा बचने की सूचना मिली तो पूरे क्षेत्र खुशी की लहर दौड़ गई. 

खदान में फंस गए थे 4 लोग
दरअसल, ये हादसा जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लॉक में हुआ था. यहां अवैध उत्खनन के दौरान शुक्रवार को चाल धंसने से 4 लोग खदान में फंस गए थे. स्थानीय लोगों ने बताया था कि जो लोग दब गए हैं वो पर्वतपुर कोल ब्लॉक के बगल में स्थित तिलाटांड़ गांव के रहने वाले हैं, जिनमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं. फिलहाल, सभी की सकुशल वापसी के बाद परिवार और प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

क्षेत्र में दहशत था का माहौल
घटना के बाद गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र इस दुर्घटना को लेकर चर्चा थी. इस संबंध में पुलिस भी कुछ बोलने से परहेज कर रही थी और घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था. 2 दिनों पहले मौके पर पहुंची बीसीसीएल की बचाव टीम तक ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे और फिर जिला प्रशासन व एनडीआरएफ टीम से विधायक की बात हुई थी. आज यानी 29 नवंबर से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी प्लान कर लिया गया था लेकिन उससे पहले ही सभी मजदूर खदान से जीवित बाहर निकलने में कामयाब रहे. 

ये भी पढ़ें: 

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर झारखंड में अलर्ट, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही है विशेष चौकसी

Jharkhand News: कश्मीरी युवकों पर हमला, जबरन लगवाए गए 'जय श्रीराम' के नारे, सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget