एक्सप्लोरर

Deoghar: डकाय दुगे बाबा मंदिर से चोरी हुई चांदी की प्लेट, पुलिस ने 5 चोरों को किया गिरफ्तार

Deoghar News: डकाय दुगे बाबा मंदिर (Dakay Dukey Baba Temple) में चोरी करने वाले 5 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है.

Deoghar Dakay Dukey Baba Temple: झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) जिलें में प्रसिद्ध डकाय दुगे बाबा मंदिर (Dakay Dukey Baba Temple) के गर्भगृह की वेदी में जड़ा करीब 2 किलोग्राम वजनी चांदी की प्लेट चुराने के आरोप में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरिडीह (Giridih) से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 8 सितंबर रात की है. देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट (Subhash Chandra Jat) ने बताया कि 4 आरोपियों की गिरफ्तारी गिरीडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से जबकि एक की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र से की गई है.

आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ 
पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने ये भी बताया कि पुलिस ने वेदी में लगे चांदी की प्लेट का करीब 800 ग्राम वजन का एक छोटा टुकड़ा, चांदी की प्लेट को पिघला कर बनाए गए आभूषण के साथ ही वेदी को उखाड़ने में प्रयुक्त सरिया भी बरामद कर लिया है. उन्होंने बताया कि चोरों की पहचान दिनेश यादव, रविशंकर पोद्दार, मनोज हज्जाम, किशोर कुमार वर्मा और ब्रह्मदेव वर्णवाल के रूप में की गई है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने शुरू की थी जांच 
गौरतलब है कि, बीते सप्ताह बृहस्तिवार की रात को डकाय दुगे बाबा मंदिर में चोरों ने निकास द्वार का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार मौके पर ही छोड़कर चोर फरार हो गए थे. शुक्रवार की सुबह जब मंदिर पूजा करने पहुंचे पुजारी और श्रद्धालुओं की नजर वेदी पर पड़ी तो सभी हैरान रह गए. वेदी से चांदी की प्लेट गायब थी, निकास द्वार का ताला भी टूटा हुआ था. चोरी की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मंदिर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू कर दी थी.

नेताओं ने भी दी थी प्रतिक्रिया
फिलहाल, अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. डकाय दुगे बाबा मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है.  राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने लाखों लोगों के आस्था का केंद्र डकय दुगे बाबा मंदिर में चोरी की घटना को लेकर दुख प्रकट करते हुए इसे आस्था पर चोट बताया था. गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने डकाय दुगे बाबा मंदिर में चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand सरकार ने लॉन्च की नई खेल नीति, किए गए बड़े एलान, ऐसे होगी खेल प्रतिभाओं की पहचान

Jharkhand Cash Case: BJP MLA ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले 'पश्चिम बंगाल में अपने ही विधायकों को फंसा दिया' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget