एक्सप्लोरर

Jharkhand सरकार ने लॉन्च की नई खेल नीति, किए गए बड़े एलान, ऐसे होगी खेल प्रतिभाओं की पहचान

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) की नई खेल नीति लॉन्च कर दी गई है. नई खेल नीति (Sports Policy) के तहत खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए खोज प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

Jharkhand New Sports Policy: झारखंड (Jharkhand) की नई खेल नीति लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने निजी क्षेत्र से खेल के क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आने की अपील की है. अगले 5 साल के लिए लॉन्च की गई इस नीति में खिलाड़ियों को 6 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति, पूर्व खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये तक मासिक पेंशन, खेल प्रशिक्षकों को 10 लाख रुपये तक की सम्मान राशि जैसी घोषणाएं की गई हैं. नई पॉलिसी में खिलाड़ियों के कल्याण के लिए झारखंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट (Jharkhand Sports Development) फंड के गठन का प्रावधान किया गया है.

स्कूलों में होगी खेल शिक्षकों की बहाली
नई खेल नीति के तहत खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए खोज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. राज्य में खिलाड़ियों के लिए जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समेत खेल प्रशिक्षकों के लिए झारखंड खेल पुरस्कार योजना की शुरूआत होगी. स्कूलों में खेल शिक्षकों की बहाली की जाएगी और इसमें खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलेगी.

बच्चे सीमित संसाधनों में तैयारी करते हैं 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल नीति लॉन्च करते हुए कहा कि झारखंड के बच्चों ने कई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है और मेडल्स जीतकर राज्य एवं देश का नाम रोशन किया है. हमारे बच्चे बहुत ही सीमित संसाधनों में अपनी तैयारी करते हैं और देश में नंबर वन खिलाड़ी के रूप में उभरते हैं. नई खेल पॉलिसी में खिलाड़ियों के इसी जज्बे को आगे बढ़ाने की योजना है.

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 
नई खेल नीति के लॉन्च के मौके पर राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इन्हें सम्मान के रूप में 15 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी गई. मुख्यमंत्री ने मौके पर ही विभाग के पदाधिकारियों को न्यूनतम प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये करने के निर्देश दिए. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Cash Case: BJP MLA ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले 'पश्चिम बंगाल में अपने ही विधायकों को फंसा दिया' 

Jharkhand Weather: झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल, रहें सतर्क 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget