एक्सप्लोरर

Dumka: LPG टैंकर में हुए भयानक विस्फोट से 3 बसें जलकर खाक, एक की मौत, कई झुलसे

Dumka News: झारखंड (Jharkhand) के दुमका में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एलपीजी टैंकर पहले एक पेड़ से टकराया और इसके बाद उसमें आग लग गई. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है.

Dumka Fire In LPG Tanker: झारखंड (Jharkhand) में दुमका-भागलपुर हाईवे पर बृहस्तिवार दोपहर एलपीजी टैंकर (LPG Tanker) के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेज विस्फोट के साथ आग लग गई. टैंकर ने सड़क के किनारे खड़ी एक ही कंपनी की 3 बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया. टैंकर के साथ-साथ तीनों बसें पूरी तरह जलकर  खाक हो गई हैं. हादसे में एक शख्स की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग झुलस गये हैं. गनीमत रही कि बसों में कोई यात्री नहीं थे, अन्यथा हादसा बेहद भयावह हो सकता था. दमकल विभाग (Fire Brigade) की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं.

भयावह था मंजर 
ये हादसा बिहार को बंगाल से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट स्थित एक लाइन होटल के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एलपीजी टैंकर पहले एक पेड़ से टकराया और इसके बाद उसमें आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुर्घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर खड़ी एक ही कंपनी की 3 बसें भी इसकी चपेट में आकर धधक उठीं. घटनास्थल के आसपास जो लोग खड़े थे, वो आग की चपेट में आने से झुलस गये. घायलों को इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. माना जा रहा है कि जिस शख्स की जलने से मौत हुई है, वो टैंकर का ड्राइवर रहा होगा. 

भयानक था विस्फोट 
टैंकर में हुआ विस्फोट इतना भयंकर था कि उसके टुकड़े दूर-दूर तक उड़ते नजर आए. सड़क किनारे बिजली के पोल और तार टूटने से इलाके में बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गयी है. 33 हजार वोल्ट की उच्च क्षमता वाली हाई टेंशन लाइन को भी नुकसान पहुंचा है और इस वजह से महारो ग्रिड से सरैयाहाट पावर सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई है. आग की लपटें 3-4 किलोमीटर दूर से ही दिख रही थीं. इस वजह से जसीडीह से गोड्डा को जाने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेन को एहतियात के तौर पर नोनीहाट स्टेशन पर रोक दिया गया. सड़क पर आवागमन भी रोक दिया गया है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हैं. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं.

ये भी पढ़ें: 

राज्यपाल ने CM हेमंत के मामले में EC से फिर मांगा ओपिनियन, बोले- झारखंड में फट सकता है 'एटम बम'

Jharkhand में ग्राम प्रधान की हत्या, बाबूलाल बोले 'अपराधी मस्त, सरकार लूटने में व्यस्त, जनता त्रस्त'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget