एक्सप्लोरर

झारखंड में फिर हाथी की मौत, वन विभाग के दावों पर उठ रहे सवाल, ग्रामीणों में दहशत

Jharkhand News: झारखंड में वन्यजीव आश्रय के दावों के बीच फिर एक दंतैल हाथी की मौत हुई. संरक्षित हाथियों की लगातार हो रही मौतें वन विभाग के लिए गंभीर चुनौती बन रही हैं.

झारखंड में वन्य आश्रय जीवों के लिए झारखंड सरकार के दावे अब लगातार फेल होते देखे जा रहे हैं, जहां कुछ दिन पहले आईडी डिस्पोज करते वक्त एक हाथी घायल हुआ और उसकी मौत हो गई.

वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड क्षेत्र में एक दंतैल विशाल हाथी की मौत हो गई है. यह घटना बीते बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. हाथी को सुबह ग्रामीणों ने मृत पाया. हाथी के मृत होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई.

मिट्टी के घर को भी हाथी ने तोड़ दिया

मिली जानकारी के अनुसार, दंतैल विशाल हाथी की मौत सिरिंगसिया घाटी मोड़ से थोड़े आगे स्थित पालीसाई की है. पालीसाई में कई घर हैं. बीती रात्री को लगभग 5-6 की संख्या में हाथियों का एक झुंड आया था. रात में हाथियों ने उत्पात मचाया.

पास के कटहल पेड़ के कटहल भी खाए. वहीं पालीसाई के एक मिट्टी के घर को भी हाथी ने तोड़ दिया. साथ ही अंदर घुस कर सामानों को क्षतिग्रस्त कर, अहले सुबह पास जंगल की ओर चले गए.

हाथियों की मौत वन विभाग के लिए चुनौती

इधर झुंड के एक हाथी की मौत कैसे हो गई और कब हुई, यह चर्चा का विषय है. लगातार हो रही मौत से वन विभाग के अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है, जहां संरक्षित पशुओं के संरक्षण का विशेष प्रशिक्षण वन विभाग के हर एक पदाधिकारी और कर्मियों को दी जाती है.

वहां लगातार हाथियों की मौत झारखंड सरकार के वन विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है. हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने बिजली विभाग और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. मरे हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई.

'प्रोजेक्ट एलिफेंट' कार्यक्रम भी चलाया जा रहा

दंतैल हाथी (पुरुष हाथी, जिनके बड़े दांत होते हैं) संरक्षित पशु हैं, विशेष रूप से भारत में. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत हाथियों को अनुसूची-1 में सूचीबद्ध किया गया है, जिसका अर्थ है कि उनका शिकार करना या उन्हें नुकसान पहुंचाना एक गंभीर अपराध है, जिसमें 7 साल तक की कैद हो सकती है.

इसके अतिरिक्त, भारत में "प्रोजेक्ट एलिफेंट" नामक एक कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हाथियों के संरक्षण और उनके आवास की रक्षा करना है.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget