एक्सप्लोरर

Exclusive: बाबूलाल मरांडी से कोई कॉम्पीटिशन है? चंपाई सोरेन बोले, 'पार्टी किसी एक को ही...'

Jharkhand Election 2024: चंपाई सोरेन ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि अब हेमंत सोरेन के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं. उन्होंने आईटी रेड पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Jharkhand Assembly Election 2024: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने दावा किया है कि बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव में 57 से ज्यादा सीटें जीतेगी. सीएम के चेहरे को लेकर क्या बाबूलाल मरांडी से कोई कॉम्पीटिशन है? एबीपी न्यूज से खास बातचीत में चंपाई सोरेन ने कहा, ''बहुत कुछ कहा जाएगा. सब सुनी-सुनाई बात है. सब ठीक है. पार्टी किसी एक को ही सीएम बनाएगी. कोई नाराजगी नहीं है."

चंपाई सोरेन ने कहा कि उनकी सीएम बनने की महात्वाकांक्षा नहीं है. बीजेपी बड़ी पार्टी है और वह उसके कार्यकर्ता हैं. जो दल का विचार होगा, वह सबको स्वीकार्य होगा.

आईटी की रेड पर हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला बोला है. इस पर उन्होंने कहा, ''जितनी भी रेड एजेंसी के जरिए हुई है. उसमें एक-एक बात और एक-एक दस्तावेज जो मिला है वह देश को खत्म कर देगा. बाहर पैसा भेज रहा है. यह छोटा क्राइम है क्या. इसको भी छोड़ देंगे क्या?''

क्या हेमंत सोरेन से बात करते हैं?

सीएम हेमंत सोरेन के साथ अपने रिश्ते पर चंपाई ने कहा, ''बीजेपी में आने से खुश हैं. काम वाले व्यक्ति को कहीं दिक्कत नहीं होती है. अब हमारे दल अलग हो गए हैं तो मैं हेमंत सोरेन से क्यों बात करूंगा. रिश्ते हैं पुराने लेकिन घर का काम होगा तो भेंट मुलाकात होगी. घर का रिश्ता और सामाजिक रिश्ता नहीं तोड़ेंगे लेकिन दल के विचार के हिसाब से चलना होगा. वापस जेएमएम में जाने का कोई इराद नहीं है, मै ढुलमुल व्यक्ति नहीं हूं.''

बीजेपी ही झारखंड को संवारेगी- चंपाई सोरेन

झारखंड के गठन को 24 साल होने जा रहे हैं. क्या विकास कार्यों से खुश हैं चंपाई सोरेन? उन्होंने कहा, ''बहुत कुछ होना चाहिए था. साढ़े चार साल में कुछ हीं हुआ जो योजना पांच महीने में मैंने शुरू की थी, वही योजना है. बीजेपी ने ही झारखंड को अलग का दर्जा दिया. झारखंड को बीजेपी ही संवारेगी.''

ये भी पढ़ें- Exclusive: हेमंत सोरेन को लेकर JDU उम्मीदवार सरयू राय सॉफ्ट, 'उनके प्रति मन में स्नेह लेकिन जैसे सरकार...'

About the author आशी सिंह

आशी सिंह वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे रही हैं. आशी बीते चार सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए पत्रकारिता की है. एबीपी के Special Platform Uncut में आशी के पास वीडियो से जुड़ी ज़िम्मेदारियां हैं. कई राज्यों के चुनाव, देश दुनिया से जुड़ी बड़ी घटनाओं, घुमक्कड़ी और बिजनेस जुड़े मुद्दों पर आशी ने वीडियो स्टोरी की हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget