एक्सप्लोरर

झारखंड: दुमका में डबल मर्डर से जिले में सनसनी, रेता गला, दीवारों पर खून और हाथ के निशान

Dumka Double Murder: दुमका में अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध दंपति की उनके घर में घुसकर गला रेत के बेरहमी से हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

झारखंड के दुमका में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. चोरकट्टा गांव मे अज्ञात अपराधियों ने अकेला पाकर एक वृद्ध दम्पति की हत्या उसी के घर में बड़ी बेदर्दी से कर दी.

इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वाड के साथ दो DSP, चार थानों के थाना प्रभारी, सहित रांची से FSL टीम पहुंची.

घर में घुसकर लाठी डंडे से पीटा

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम नवगोपाल साहां उर्फ़ मथुरा साहा और उसकी वृद्ध पत्नी बिलु साहा जिसकी उम्र तकरीबन 60-65 वर्ष थी. दोनों घर में अकेले थे. तभी घर में घुसकर पहले लाठी डंडे से पीटा गया फिर उसकी किसी धारदार हथियार से गला काट दिया गया. 

पुत्र सहित पूरा परिवार मानसा पूजा मनाने के लिये गोड्डा गए  हुए थे. गोड्डा से वापस दुमका स्थित अपने घर लौटने के क्रम में देखा कि घर का दरवाजा बंद है. जब पीछे का दरवाजा इस्तेमाल कर दरवाजा खोला तो वह दंग रह गया. 

FSL की टीम जांच में लगी

इसके बाद जिले के एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने दम्पति की हत्या की पुष्टि करते कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. सभी सुराग काे बारिकी से और हर बिंदु पर किया जा रहा है. डॉग स्क्वाड के साथ FSL की टीम जांच में लगाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने जमीन लेकर हुई हत्या किसी भी बात से इंकार नहीं किया.

जिस मकान में दोनों दम्पति की हत्या हुई है उससे सटा मकान है और सामने भी मकान है. जिस तरह हत्या की वारदात का अंजाम दिया है. इससे लगता है कि मृतक नवगोपाल को मारने के लिये एक दो अपराधी नहीं बल्कि कई लोग शामिल थे. नवगोपाल और उनकी पत्नी की लाश घर में खून से सनी हालत में मिली. दोनों को पहले लकड़ी के फर्राटे से मारा गया, फिर गला रेतकर हत्या की दी गई.

इस वारदात में सभी कमरे की दीवारों पर खून से सने हाथों के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि दंपति ने बचने की कोशिश की थी. मृतक के बेटे ने दुश्मनी से इनकार किया, लेकिन हाल में जमीन बेचने की बात सामने आई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिकाश प्रसाद साह की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget