एक्सप्लोरर

Jharkhand: गिरिडीह में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पारसनाथ पहाड़ी के गड्ढे से भारी विस्फोटक बरामद

Giridih News: गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी स्थित जोकाई नाला और चतरो-कानाडीह नदी के पास गड्ढे में छुपाकर रखे गए 300 मीटर कोडेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए नाकाम कर दिया है. एक बार फिर नक्सलियों की मंसूबे पर प्रशासन की तत्परता ने पानी फेर दिया. पुलिस ने खुखरा थाना क्षेत्र के पारसनाथ पहाड़ी के जोकाई नाला और चतरो कानाडीह नदी के पास गड्ढे में छुपा कर रखे गए विस्फोटक बरामद किया है.

300 मीटर कोडेक्स वायर, 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन जब्त

सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस और खुफिया टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. पता चला कि नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इन्हें छुपाया था.

पुलिस ने मौके से 300 मीटर कोडेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन जब्त किया है. यह रसायन विस्फोट में इस्तेमाल होता है. इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने दी है.

एसपी ने बताया कि उन्हें और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट को सूचना मिली थी कि पारसनाथ जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक छुपा कर रखा गया है. इसके बाद सूचना की पुष्टि के लिए संयुक्त टीम बनाई गई.

उन्होंने बताया कि टीम का नेतृत्व सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओमप्रकाश ने की, जिसके बाद गुप्त सुचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान डॉग स्क्वाड की मदद से सघन छापेमारी की गई.

डॉग स्क्वाड की मदद से छापेमारी

वहीं गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन के संयुक्त मदद से नक्सलियों की मंसूबे पर पानी फिर गया. बताया गया कि पारसनाथ के पहाड़ियों में इसे लेकर सर्च ऑपरेशन जारी है.

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के द्वारा पूर्व में छुपाए गए विस्फोटक सामग्री को लेकर भी सर्च अभियान जारी है. विस्फोटक छुपाने वाले नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

गिरिडीह से पंचानंद राय की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget