एक्सप्लोरर

Bokaro Murder: दुकान में घुसते ही उड़े पत्नी के होश, इस हाल में पड़ी थी पति और साथ सो रहे मजदूर की लाश

Bokaro Double Murder: बोकारो में दुकान मालिक और मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Jharkhand Bokaro Double Murder: बोकारो (Bokaro) जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में राशन दुकानदार और उसके साथ सो रहे मजदूर कि धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी गई. दुकानदार अरुण महथा का खलिहान दुकान के पास में ही है जहां धान की फसल काट कर रखी गई थी. रात का खाना खाने के बाद दुकानदार अपने मजदूर फटिक धीवर के साथ दुकान में ही सोने चला गया. सुबह दुकानदार कि पत्नी दुकान पहुंची और अंदर जाकर देखा तो अरुण कि लाश पड़ी मिली, पास में ही मजदूर फटिक का शव भी पड़ा हुआ था. मृतक की पत्नी का शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले की जानकारी दी. 

दगशत में हैं लोग 
घटना कि खबर मिलने के बाद एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पार पहुंचे. दोहरे हत्याकांड से  स्थानीय लोगों में दहशत में हैं वहीं स्थानीय पुलिस भी हैरान है. एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना कि जानकारी ली. डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया. हालांकि, डॉग स्क्वायड के जरिए भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. 

चोरी करने आए अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
घटनास्थल पर जो साक्ष्य पुलिस को मिले हैं उससे प्रतीत होता है कि चोरी के लिए आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि दुकान से काफी सामान और पैसे भी गायब हैं. ऐसे में यही प्रतीत होता है कि चोरी की नीयत से आए अपराधियों से घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. फॉरेंसिक और टेक्निकल टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगा दिया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. 

भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा 
घटना कि खबर मिलने पर चंदनकियारी के भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली. विधायक ने घटना को दुखद बताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. विधायक ने कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था रसातल में चली गई है. आए दिन अपराध कि घटनाएं हो रही हैं जिसपर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Coronavirus: सरकार की पाबंदियों का दिखने लगा है असर, रांची में 8 बजते ही दिख रहा है ऐसा नजारा 

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बेकाबू हुआ कोरोना, राज्य के हर जिले में मिल रहे हैं संक्रमित मरीज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget