एक्सप्लोरर

Coronavirus in Jharkhand: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये है राहत की खबर, जानें- कितने लोगों को लगा टीका 

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है. इस बीच राहत की बात ये है कि, राज्य में एक करोड़ से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं.

Jharkhand Corona Vaccination: झारखंड (Jharkhand) में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट को लेकर झारखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. लेकिन, इस बीच राहत की बात ये है कि, राज्य में एक करोड़ से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं. झारखंड में कोविड टीकाकरण (Corona Vaccination) को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा था. पत्र में कहा गया है कि आगामी 15 जनवरी तक राज्य में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाए.
 
लगातार बढ़ रहे हैं केस 
बता दें कि, झारखंड (Jharkhand) में कोरोना संक्रमण के बढ़ते लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 20 दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 59.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सोमवार को राज्य में कुल 32 संक्रमित पाए गए, जबकि इसके पहले प्रतिदिन औसतन 20 से भी कम संक्रमित मिल रहे थे. संक्रमित मरीजों में से किसी के अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron) की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चिकित्सकों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है. 

क्या कहते हैं आकड़े
आंकड़े बताते हैं कि नवंबर के अंत तक राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 98 थी. 20 दिसंबर को ये संख्या 159 हो गई है. रांची शहर में तो पिछले 20 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है. नवंबर के अंत में यहां कोविड संक्रमितों की संख्या मात्र 33 थी, लेकिन 20 दिसंबर को रांची शहर में 76 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. 

सतर्कता बरतने की जरूरत 
रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल हॉस्पिटल के कोविड सेल इंचार्ज डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरतने की जरूरत है. लोगों को हर हाल में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए. इधर स्वास्थ्य विभाग ने क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए सतर्कता की अपील जारी करते हुए गाइडलाइन जारी की है. लोगों से अपील की गई है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और उत्सव के नाम पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा ना करें. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Mob Lynching Bill: झारखंड विधानसभा में एंटी मॉब लिंचिंग बिल पारित, दोषियों को उम्रकैद तक की सजा...जानें- 10 बड़ी बातें 

Jharkhand में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन...रहें सतर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget