एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना', सुदूर इलाकों के लोगों को मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana: परिवहन विभाग के DTO ने बताया मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना के तहत ऐसे क्षेत्रों का चयन किया गया जहां से लोग 20-25 किलोमीटर पैदल चल कर अपने गंतव्य के लिए वाहन पकड़ते है.

Jharkhand News: झारखंड में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवगमन हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार जल्द ही नई योजना शुरू करने जा रही है. दरअसल, सोरेन सरकार (Hemant Soren) ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर 'मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना' (Mukhyamantri Gram Gadi Yojana) का जल्द ही शुभारंभ करेगी. इस योजना के तहत ऐसे क्षेत्रों के लिए वाहन उपलब्ध होगी जहां से लोगों को वाहन नहीं मिलने पर कई किलोमीटर तक पैदल चलकर गाड़ियां पकड़नी पड़ती है. ऐसे में लोगों का समय भी बचेगा और साथ ही गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल नहीं चलना पड़ेगा.

दरअसल, दुमका में परिवहन विभाग के डीटीओ पी बारला ने बताया कि पिछले 9 मई को परिवहन मंत्री ने राज्य के सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक रांची में की. बैठक में ऐसे क्षेत्रों का चयन किया गया जहां से लोग 20-25 किलोमीटर तक पैदल चल कर अपने गंतव्य के लिए यात्री वाहन पकड़ते है. इससे लोगों को घंटो पैदल चलकर कई परेशानियों से गुजर कर गाड़ी नहीं पकड़नी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि इसमें ज्यादार गरीब जनता है जो शहर या प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए सुबह-सुबह घर से पैदल चलकर मुख्य सड़क पर पहुंचते हैं और वहां से यात्री वाहन पकड़ते है और फिर काम के बाद वापस देर रात घर लौटते है. 

सुदूर इलाकों के लिए मिलेगी बस परमिट
ऐसे लोगों को घर में ही वाहन मिल जाने से हो रही समस्याओं से निजात मिलेगी. इसके लिए विभाग जिले के बस मालिकों के साथ बैठक की है. बैठक में बस मालिकों ने अपनी समस्या रखी और उसके निदान के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी ने कई उपाय सुझाए. डीटीओ ने कहा कि जिलों के ऐसे क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है जहां से लोग पैदल चल कर मुख्यालय के लिए वाहन पकड़ते है. इसके लिए वाहन मालिकों से पहले दौर की बातचीत की गई. इस बातचीत में वाहन मालिकों को उन इलाकों के रुट के लिए सुलभ बस परमिट देने की बात की गई, ताकि किसी भी समस्या से बची जा सके.

ग्रामीण जनता को मिलेगा सीधा लाभ
पी बारला ने कहा कि, मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना के तहत बस मालिकों के हित को भी देखा जायेगा, ताकि यात्रा में लगाये गये वाहनों को नुकसान से बचाया जा सके. साथ ही ज्यादा से ज्यादा आम ग्रामीण जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के मंत्री की राज्य स्तरीय बैठक के बाद पहली बैठक बस मालिकों के साथ जिले में की गई. पहली बैठक संतोष जनक रही और एक बैठक कर यात्रा के दिशा में सहमति बनाई जाएगी. आशा है कि दूसरी बैठक में योजना चालू करने की सहमति बन जाएगी और मुख्यालय से कटे यात्रियों को इस योजना का लाभ मिल जायेगा.

यह भी पढ़ें-
Jharkhand: चतरा में खेलते समय कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, जान बचाने के लिए 13 साल की बच्ची ने लगा दी छलांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget