एक्सप्लोरर

Jharkhand News: रांची में अब जमीन और फ्लैट खरीदना हुआ महंगा, एक अगस्त से होगी 10% की बढ़ोतरी

Ranchi: रांची में एक अगस्त 2021 को नया वैल्यूएशन लागू किया गया था. वर्तमान में उसी वैल्यूएशन के आधार पर जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री हो रही है. यह 31 जुलाई तक चलेगी. एक अगस्त से नए रेट पर रजिस्ट्री होगी

Jharkhand News: झारखंड के रांची (Ranchi) शहरी क्षेत्र में एक अगस्त से जमीन और फ्लैट खरीदना महंगा हो जाएगा. रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्ड, बुंडू नगर पंचायत सहित रातू, कांके, नामकुम, ओरमांझी के कुछ गांव जो सेंसस टाउन में आते हैं, वहां जमीन-फ्लैट के सरकारी वैल्यूएशन में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी. सरकारी वैल्यूएशन बढ़ने से जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों को नए वैल्यूएशन के आधार पर स्टांप व कोर्ट फीस देनी होगी. जिला निबंधन कार्यालय ने सरकारी वैल्यूएशन तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

वहीं अगले 15 दिनों में सभी क्षेत्रों की नई वैल्यूएशन रिपोर्ट डीसी सह रजिस्ट्रार को भेजी जाएगी. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद नया रेट एक अगस्त से लागू हो जाएगा. मालूम हो कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक दो साल के अंतराल पर सरकारी वैल्यूएशन में बढ़ोतरी होती है, ताकि जमीन-फ्लैट की कीमत को बाजार मूल्य के आसपास लाया जा सके. रांची के शहरी क्षेत्र में एक अगस्त 2021 को नया वैल्यूएशन लागू किया गया था. वर्तमान में उसी वैल्यूएशन के आधार पर जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री हो रही है. यह 31 जुलाई तक चलेगी. एक अगस्त से नए रेट पर रजिस्ट्री होगी.

स्टांप और कोर्ट फीस अब ज्यादा देना होगा
जमीन-फ्लैट का नया वैल्यूएशन लागू होने के बाद खरीदार को रजिस्ट्री कराने के लिए स्टांप व कोर्ट फीस अधिक भुगतान करना होगा. उदाहरण के तौर पर वार्ड नंबर 20 के अपर बाजार क्षेत्र की मुख्य सड़क पर जमीन की कीमत 12 लाख रुपये प्रति डिसमिल है. वर्तमान में पांच डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने पर 4 प्रतिशत स्टांप व 3 प्रतिशत कोर्ट फीस लगती है. ऐसे में खरीदार के 4.20 लाख रुपये खर्च होंगे, लेकिन नए वैल्यूएशन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद खरीदार को इसी जमीन की रजिस्ट्री कराने में 4.62 लाख रुपये का स्टांप व कोर्ट फीस देनी होगी. यानी करीब 42 हजार रुपये अधिक खर्च करने होंगे.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget