एक्सप्लोरर

Jharkhand BJP Candidates Listझारखंड में BJP आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट, इतनी सीटों पर नाम लगभग फाइनल

Jharkhand BJP Candidates List 2024: चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ झारखंड में राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच आज बुधवार को बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है.

Jharkhand BJP Candidates List: झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है. झारखंड में इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ झारखंड में राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच आज बुधवार (16 अक्तूबर) को बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति में झारखंड चुनाव के लिए लगभग 55-56 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है. वहीं जानकारी के अनुसार, पार्टी बीजेपी झारखंड में एनडीए गठबंधन में अजसू को 9-10 सीटें देना चाहती है, लेकिन आजसू के अध्यक्ष कम से कम 11 सीटें चाहते हैं. जेडीयू तीन सीटें चाहती है. दूसरी तरफ एलजेपी (रामविलास) को एक सीट का ऑफर मिला है, जबकि चिराग पासवान भी दो सीटें चाहते हैं.

प्रत्याशियों के नाम पर हुआ मंथन
बता दें विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद नई दिल्ली में मंगलवार की रात को प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हुआ. इसके पहले दिन भर चली बैठकों के बाद प्रदेश के शीर्ष नेताओं की ओर से विधानसभावार प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए. देर शाम इस सूची में शामिल प्रत्याशियों के नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति ने मंथन किया. पहली सूची में वैसी विधानसभा सीटों के नामों की घोषणा की जा सकती है, जिसमें प्रत्याशियों को लेकर कोई विरोध नहीं है.

झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 2,55,18,642 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,29,97,325 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है. यानी महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है.

यह भी पढ़ें- उपचुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा को लगा 'डबल' झटका, RLM के दो बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget