एक्सप्लोरर

झारखंड में विज्ञापन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने BJP को घेरा, कहा- 'ये सांप्रदायिक और पूरा जहर'

Jharkhand Election 2024: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने झारखंड में बीजेपी के विज्ञापन को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन घोर सांप्रदायिक है. वहीं, EC ने प्रदेश BJP से सफाई देने को कहा है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार (18 नवंबर) को प्रचार खत्म हो गया है. इस दौरान एनडीए और 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर बरसते नजर आए. इस बीच पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने झारखंड में चुनाव से पहले एक विज्ञापन जारी करने के लिए सोमवार को बीजेपी पर निशाना साधा और इसे घोर सांप्रदायिक और देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के खिलाफ बताया.

यह विज्ञापन बीजेपी की झारखंड इकाई के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया था, लेकिन इसे उस वक्त हटा दिया गया जब निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन इकाई को इसे हटाने का पार्टी को निर्देश देने को कहा.

पीडीपी प्रमुख महबूबा का बीजेपी पर हमला

पीडीपी प्रमुख महबूबा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा, ''झारखंड विधानसभा चुनावों में BJP के प्रचार अभियान को देखकर कश्मीरी नेतृत्व की उस पूर्व पीढ़ी को विचलित हो जाना चाहिए, जिसने जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम बहुल राज्य होने के बावजूद धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत में शामिल होने का विकल्प चुना था.''

बीजेपी का विज्ञापन घोर सांप्रदायिक है- महबूबा मुफ्ती

उन्होंने आगे कहा, ''यह चुनाव एक बहुलवादी राष्ट्र की परिकल्पना के साथ किया गया था, जहां सभी धर्म शांतिपूर्वक और सम्मानपूर्वक सह-अस्तित्व में रह सकें. यह विज्ञापन घोर सांप्रदायिक है और उस राष्ट्र के मूलभूत आदर्शों और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के विपरीत है, जिसका हिस्सा बनने का उन्होंने चयन किया है. यह शुद्ध जहर है.''

EC ने विज्ञापन को लेकर बीजेपी से मांगी सफाई

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस और JMM की शिकायतों को गंभीरता से लिया. निर्वाचन आयोग ने वीडियो पोस्ट करके आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए बीजेपी की प्रदेश इकाई से भी स्पष्टीकरण मांगा है. झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान बुधवार (20 नवंबर) को होना है.

ये भी पढ़ें:

झारखंड में दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 20 नवंबर को वोटिंग, मैदान में CM सोरेन, बाबूलाल मरांडी जैसे दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget