एक्सप्लोरर

झारखंड में दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 20 नवंबर को वोटिंग, मैदान में CM सोरेन, बाबूलाल मरांडी जैसे दिग्गज

Jharkhand Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों पर सोमवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया. चुनाव के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने जनसभाएं भी की.

Jharkhand News:  झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों पर सोमवार शाम प्रचार थम गया. इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा. इनमें संथाल परगना प्रमंडल और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की 18-18 और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की दो सीटें शामिल हैं. इस चरण की आठ सीटें अनुसूचित जनजाति और तीन अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं, जबकि सामान्य सीटों की संख्या 27 है.

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रमुख प्रत्याशी

इस चरण के प्रमुख प्रत्याशियों में बरहेट सीट से जेएमएम उम्मीदवार के तौर पर सीएम हेमंत सोरेन, राजधनवार सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी, गांडेय सीट से जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, नाला सीट पर जेएमएम प्रत्याशी के रूप में विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, चंदनकियारी सीट पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, महागामा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, जामताड़ा में कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी, मधुपुर में जेएमएम कोटे के मंत्री हफीजुल हसन, डुमरी सीट पर जेएमएम प्रत्याशी के रूप में मंत्री बेबी देवी, सिल्ली सीट पर आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो और दुमका सीट पर सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन शामिल हैं.

2019 में  जेएमएम ने फहराया परचम

2019 में इन सीटों पर हुए चुनाव में सबसे ज्यादा 13 सीटों पर जेएमएम ने जीत दर्ज की थी, जबकि 12 सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं. कांग्रेस को 8, झारखंड विकास मोर्चा और आजसू पार्टी को 2-2 एवं सीपीआईएमएल को 1 सीट पर जीत हासिल हुई थी. इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत कुल 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 मतदाता तय करेंगे. इन सभी सीटों पर कुल मिलाकर 14,218 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर की शाम तक पहुंच जाएंगी. 31 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा. इन्हें छोड़ अन्य सभी केंद्रों पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे.

प्रमुख नेताओं ने की जन सभाएं

प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी-एनडीए की ओर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोजपा (रामविलास) प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा और इंडिया ब्लॉक की ओर से लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सीएम हेमंत सोरेन, जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन जैसे नेताओं ने 20 से अधिक जनसभाएं की.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 48 बूथों को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है. 239 बूथ ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों के हाथ में होगा. 22 मतदान केंद्रों की व्यवस्था दिव्यांग कर्मी संभालेंगे, जबकि 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था युवाओं के हाथों में सौंपी गई है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही वहां चुनाव कार्य के लिए गए सभी राजनीतिक लोगों, जो उस क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, को वहां से जाना होगा. प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद अगर ऐसे लोग पकड़े गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- झारखंड: BJP के विज्ञापन पर चुनाव आयोग का एक्शन, क्यों दिए हटाने के निर्देश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget