एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में AJSU, सुदेश महतो ने बनाया ये प्लान

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है. पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने बताया कि पार्टी ने अपना रोड मैप तैयार कर लिया है.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024:: झारखंड में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है. इसको लेकर प्रदेश की ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है. इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आजसू पार्टी ने अपने रोड मैप तैयार किया है. पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति का खुलासा किया है. इसमें राज्य के लोगों की भावनाओं के अनुरूप होने पर उनकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया है.

सुदेश महतो ने कहा कि पिछले चार सालों से गठबंधन सरकार की गलत नीतियों की वजह से राज्य की जनता में अंसतोष है. उन्होंने गठबंधन सरकार के खिलाफ समाज के सभी वर्गों की आवाज को बढ़ाने के लिए पार्टी के संकल्प की घोषणा की. आजसू अध्यक्ष ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा सीट के परिणाम को लेकर पार्टी की ओर से 18-20 जून को अलग-अलग क्षेत्रों में आभार यात्रा निकाला जाएगी. 22 जून को पार्टी के लिहाज से महत्वपूर्ण दिन बताया. इसके साथ ही कहा कि 26 जून से जुलाई के अंत तक हर विधानसभा में ग्राम प्रभारी और जिला प्रभारियों का शपथ ग्रहण होगा.

साथ ही सुदेश महतो ने कहा कि उनकी पार्टी का एनडीए नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है. पार्टी लोकसभा की तरह विधानसभा का चुनाव एनडीए के साथ लड़ेगी और राज्य की मौजूदा सरकार की विदाई सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा चंपई सोरेन सरकार ने जनता से जितने भी वादे किए, सारे झूठे साबित हुए. रोजगार और डोमिसाइल के लिए जिन वादों के साथ ये लोग सत्ता में आए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया.

सुदेश महतो ने जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

आजसू अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार ने नियोजन और विस्थापन नीति को लेकर केवल राजनीति की रोटियां सेंकी है. हम लंबे समय से ओबीसी आरक्षण बढ़ाने और नगर निकायों चुनाव में ओबीसी जातियों को आरक्षण देने की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन यह सरकार इस मुद्दे पर जनता को गुमराह करती रही है. राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग ने बगैर किसी सर्वे और आंकड़े के 27 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है. इसी तरह आदिवासियों के 'सरना धर्म कोड' के नाम पर सिर्फ आंखों में धूल झोंका जा रहा है.

सुदेश महतो ने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए के खिलाफ दुष्प्रचार किया. उन्होंने 'संविधान बदलने', 'आरक्षण खत्म करने' का झूठ फैलाया. जबकि, एनडीए के तमाम बड़े नेताओं ने झारखंड की इसी धरती पर कहा कि जब तक उनकी सांस है, कोई संविधान नहीं बदल सकता.

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, शिवराज सिंह चौहान को दी बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dumka News: रामनवमी-रमजान से पहले अलर्ट मोड में दुमका पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था के लिए मिले 20 नए हाईटेक वाहन
रामनवमी-रमजान से पहले अलर्ट मोड में दुमका पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था के लिए मिले 20 नए हाईटेक वाहन
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Jharkhand: गोड्डा में आदिवासी दंपति और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, जादू-टोने के शक में वारदात
Jharkhand: गोड्डा में आदिवासी दंपति और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, जादू-टोने के शक में वारदात
Seraikela News: सरायकेला में लाखों श्रद्धालु जुटे, क्या सत्संग के बहाने बंगाल के वोटरों को साध रही बीजेपी?
झारखंड: सरायकेला में लाखों श्रद्धालु जुटे, क्या सत्संग के बहाने बंगाल के वोटरों को साध रही BJP?

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget