एक्सप्लोरर

Jharkhand IAS Transfer: झारखंड में 56 आईएएस का तबादला, कई अधिकारियों को दिए गए अतिरिक्त दायित्व, देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand IAS Transfer News: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 56 अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां आवंटित करना शामिल है.

Jharkhand IAS Officer Transfer: झारखंड सरकार ने बुधवार देर शाम 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. इनमें से कई अधिकारियों को अतिरिक्त पदों का प्रभार दिया गया है. वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में सचिव और आपदा प्रबंधन प्रभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है.

इसी तरह भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल को खान आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन दोनों पदों के अलावा उनके पास झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक, नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव, उद्योग विभाग के सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है.

राजेश्वरी बी को पंचायती राज निदेशक के पद पर भेजा गया

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत ए. दोड्डे को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. उन्हें भू-अर्जन, भू-परिमाप और भू-अभिलेख के निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजेश्वरी बी को पंचायती राज निदेशक के पद पर भेजा गया है, जबकि शशि प्रकाश झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड का अभियान निदेशक बनाया गया है.

शेखर जमुआर खेलकूद विभाग के निदेशक होंगे. उन्हें झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. रविशंकर शुक्ला उत्पाद आयुक्त बनाए गए हैं और उन्हें झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

नेहा अरोड़ा को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है. इसके अलावा, झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के कार्यपालक निदेशक और एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

संजीव कुमार बेसरा को मिली ये जिम्मेदारी

संदीप सिंह को वित्त विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात करते हुए अंकेक्षण निदेशालय के निदेशक और पेंशन एवं लेखा निदेशालय के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. संजीव कुमार बेसरा को परिवहन आयुक्त के पद पर भेजा गया है, तो अक्षय कुमार सिंह को योजना एवं विकास विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनाती दी गई है.

कुमुद सहाय अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय की निदेशक बनाई गई हैं. रविरंजन कुमार झारखंड के श्रमायुक्त के पद पर भेजे गए हैं और उन्हें नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. मनोहर मरांडी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव बनाए गए हैं और इसके साथ ही उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

घोलप रमेश गोरख को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित करते हुए जल जीवन मिशन के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. सूरज कुमार राज्य शहरी विकास एजेंसी, आदित्य कुमार आनंद पशुपालन और जिशान कमर गव्य विकास के निदेशक बनाए गए हैं.

किरण कुमारी पासी को मिला अतिरिक्त प्रभार

मनरेगा आयुक्त के पद पर तैनात मृत्युंजय कुमार बर्णवाल को झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. समाज कल्याण निदेशक किरण कुमारी पासी को तेजस्विनी परियोजना की मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

अजय कुमार सिंह अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में अपर सचिव होंगे. नैन्सी सहाय को नगर एवं आवास विभाग में निदेशक बनाया गया है, जबकि सुशांत गौरव रांची नगर निगम के आयुक्त बनाए गए हैं.

कुलदीप चौधरी आदिवासी कल्याण आयुक्त और भोर सिंह यादव को कृषि विभाग का निदेशक बनाया गया है. इनके अलावा कई अन्य आईएएस अफसरों के दायित्वों में बदलाव किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget