एक्सप्लोरर

झारखंड बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस और कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी

Jharkhand 12th Board Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद के गोविंदपुर की अंकिता दत्ता तो वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में रश्मि कुमारी ने टॉप किया है.

Jharkhand 12th Board Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने शनिवार (31 मई) को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी है वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है.

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद जिले के गोविंदपुर की छात्रा अंकिता दत्ता को पहला स्थान मिला है. छात्रा ने 477 अंक प्राप्त किए हैं. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में रश्मि कुमारी ने टॉप किया है. रश्मि को 476 अंक मिले हैं. झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस रिजल्ट में 80.53 फीसदी लड़कियां सफल हुईं हैं और साइंस में 78.43 फीसदी लड़के सफल हुए हैं. इस वर्ष कुल 98,634 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. जिनमें से 78,186 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. साइंस स्ट्रीम का कुल परिणाम 79.26 फीसदी रहा है जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 फीसदी अधिक है.

इतने छात्र पास हुए फर्स्ट डिवीजन
इस परीक्षा परिणाम में फर्स्ट डिवीजन से 58,720 छात्र पास हुए हैं. सेकंड डिवीजन से 19,383 छात्र, थर्ड डिवीजन से 63 छात्र पास हुए हैं. 12वीं के परिणाम में लातेहार जिला ने परचम लहराया है. यहां का परिणाम 100 फीसदी रहा है. यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी है.

लड़कियों का सफलता प्रतिशत 80.53 प्रतिशत है तो लड़कों का सफलता प्रतिशत 78.43 प्रतिशत है. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में 22,066 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. प्रथम श्रेणी से 12,829, द्वितीय श्रेणी से 7,234, तृतीय श्रेणी 222 छात्र पास हुए.

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने 12वीं क्लास के परिणाम आने पर स्कूली छात्राओं को बधाई दी. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि जिस स्कूल का परिणाम अच्छा नहीं आया है, उस स्कूल पर शिक्षा विभाग विशेष तौर पर ध्यान देगा. जिससे आगामी स्कूली परीक्षाओं में स्कूल का प्रदर्शन बेहतर हो सके.

उन्होंने इस बात पर संतुष्टि जाहिर की है कि पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम बेहतर अच्छा आया है. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करेंगे कि आने वाले समय में स्कूली परीक्षा परिणाम में और भी सुधार हो और ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से पास हो और अपना भविष्य उज्जवल बनाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget