एक्सप्लोरर

जब रांची एयरपोर्ट आया IB अफसर मनीष रंजन का शव, पत्नी-बच्चे बेसुध पड़े रहे; पहलगाम आतंकी हमले में उजड़े परिवार

Pahalgam Terror Attack: आईबी अधिकारी मनीष रंजन की पहलगाम में आतंकी हमले में मृत्यु हो गई. उनके पार्थिव शरीर को रांची एयरपोर्ट लाया गया और फिर झालदा ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

IB Officer Manish Ranjan Killed in Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये आईबी अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर आज सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचा. यहां से उनके पार्थिव शरीर को परिजन झालदा ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा. एयरपोर्ट पर जब मनीष रंजन का पार्थिव शरीर पहुंचा, तो पूरा माहौल गमगीन दिखा. उनकी पत्नी और बच्चे वहीं बेसुध पड़े रहे. परिवार वालों ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकियों के खिलाफ ठोस से ठोस कार्रवाई करे.

पत्नी और बच्चों के साथ घूमने गए थे मनीष रंजन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट स्पॉट पर मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले में आईबी अधिकारी मनीष रंजन की जान चली गई थी. वह अपनी पत्नी जया मिश्रा, 12 साल के बेटे और 8 साल की बेटी के साथ कश्मीर घूमने गए थे, जहां आतंकियों ने उनपर गोली चला दी. मनीष रंजन हैदराबाद में आईबी के सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात थे. 

पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी मनीष रंजन मूल रूप से करगहर प्रखंड के आरुही गांव के रहने वाले थे. उनके बड़े भाई मंगलेश कुमार मिश्रा पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में वरिष्ठ शिक्षक हैं. वे झालदा में ही घर बनाकर पूरे परिवार के साथ रहते हैं.

मनीष रंजन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
मनीष के इस तरह से चले जाने से पूरे परिवार में मातम है. उनका अंतिम संस्कार झालदा में ही होगा. जैसे ही मनीष का शव एयरपोर्ट से बाहर आया, वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मनीष की बॉडी रिसीव करने आए उनके मामा से जब मीडिया ने सवाल किया तो उनका कहना था कि अभी वे वैसी मानसिकता में नहीं हैं कि किसी भी सवाल का जवाब दे सकें. 

'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'- बाबूलाल मरांडी
वहीं, झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एयरपोर्ट पहुंचे और मनीष रंजन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. भारत सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget