एक्सप्लोरर

शपथ से ठीक पहले हेमंत सोरेन ने शेयर की इस्तीफे वाली तस्वीर, 'हर अन्याय को...'

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे. आज शाम पांच बजे वह सीएम पद की शपथ लेंगे.

Jharkhand News: झारखंड में एक बार फिर नेतृत्व में परिवर्तन देखने को मिलेगा. बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. वहीं अब आज शाम को पांच बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

वहीं शपथ लेने से ठीक पहले हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने फोटो के साथ उस पल को याद किया जब वह इस्तीफा दे रहे थे. उन्होंने लिखा, "हर अन्याय को पता है कि एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा. जय झारखंड." दरअसल, हेमंत सोरेन ने जो तस्वीर शेयर की है वो 31 जनवरी की है जब ईडी की गिरफ्तारी से पहले राजभवन जाकर उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया था.

 

बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. इससे पहले चंपई सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत पर रिहा हुए हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, "राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और शपथ ग्रहण समारोह के लिए तारीख और समय बताने को कहा है."

राज्य में झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं ने हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया. झामुमो नीत गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल राधाकृष्णन से मुलाकात की थी.

हेमंत सोरेन की अगुवाई में गए शिष्टमंडल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक विनोद सिंह शामिल रहे. हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी शिष्टमंडल में शामिल थीं.

ये भी पढ़ें

आज ही सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन बोलीं- 'सही मायनों में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
Embed widget