एक्सप्लोरर

हजारीबाग में कैसे हुआ बवाल? DM ने बताया, बाबूलाल मरांडी की मांग- 'मुहर्रम के जुलूस में हमला...'

Hazaribagh Violence: झारखंड के हजारीबाग में मंगलवार शाम को हिंसक झड़प हुई. यह झड़प एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई. जिला प्रशासन का कहना है कि एहतियात के तौर पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

Hazaribagh Violence News: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के उत्सव के दौरान पथराव की घटना हुई है और दो गुटों के बीच मारपीट की जानकारी सामने आई है. इस पर जिला प्रशासन का बयान आया है और उसका कहना है कि इलाके में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं. सत्ता पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि सरकार इस पर संज्ञान लेगी. वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर तुष्टिकरण करते हुए कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं.

हजारीबाग की डीएम नैंसी सहाय ने कहा, ''हजारीबाग के झंडा चौक पर रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हाथापाई और हल्का पथराव हुआ. जुलूस के दौरान एक समूह कुछ गाने बजा रहा था, जिस पर दूसरे समूह ने आपत्ति जताई, जिसके परिणामस्वरूप हाथापाई और पथराव हुआ. फिलहाल, स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.''

तुष्टिकरण के तहत न हो कार्रवाई- मरांडी

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया कि वह तुष्टिकरण के तहत मामले में कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा, "रामनवमी के जुलूस पर जिस प्रकार से पत्थर चला और दुकानें लूटी गईं, मैं समझता हूं कि सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओं के पर्व त्योहारों पर हमला हो रहा है. हमले के पीछे तुष्टिकरण नीति है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगा देना चाहिए. साथ ही घरों की छत पर भी कैमरा लगाना चाहिए कोई भी व्यक्ति अगर कहीं हुड़दंग करता है और पत्थर चलाता है तो उनपर कार्रवाई होनी चाहिए."

हिंदुओं के त्योहार में ही होता है हमला- मरांडी

उन्होंने आगे कहा, ''कार्रवाई में तुष्टिकरण नहीं होना चाहिए. किसी जगह मुहर्रम के जुलूस में हमला नहीं किया जाता, शुक्रवार के नमाज में हिंदू हमला नहीं करते हमला तब होता है जब हिंदुओं का त्योहार होता है. हिंदुओं के त्योहार, जुलूस और मूर्ति विसर्जन में पत्थर चलते हैं और हमला किए जाते हैं. हमले रुकने चाहिए.''

सत्ता पक्ष ने किसे बताया जिम्मेदार?

उधर, मंत्री सुदिव्य कुमार ने सरकार विरोधियों पर हमला करते हुए कहा, "इन घटनाओं का मूल कारण आपसे छिपा नहीं है. हजारीबाग अगर एक प्रयोग भूमि के रूप में केंद्र बन गया है, तो सरकार इसका संज्ञान जरूर लेगी. मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि झारखंड की जनता ने ऐसे विद्रोही लोगों, ऐसे फ्रिंज तत्वों का स्वागत नहीं किया है. अगर राजनीतिक दल जनता के जनादेश को समझने में चूक कर रहे हैं, तो 2019, 2024 के बाद शायद 2029 में उन्हें इसका प्रभाव देखने को मिलेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget