एक्सप्लोरर

झारखंड के गुमला-सिमडेगा में हाथियों का आतंक, चार दिन में सात लोगों को बनाया शिकार

Gumla Elephant Attack: गुमला और सिमडेगा जिले में हाथियों के हमले में सात लोगों की मौत हो गई है. गुमला जिले में दो लोगों को कुचलकर मार डाला गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

Jaharkhand News: झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिले में गुस्साए हाथियों ने कोहराम मचा डाला है. रविवार (30 मार्च) को गुमला में जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला. हमले में एक अन्य व्यक्ति जख्मी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पिछले चार दिनों के अंदर इन दोनों जिलों में हाथियों के हमले में सात लोगों की मौत हुई है.

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरांगडीह अम्बाकोना जंगल में महुआ चुनने गए 45 वर्षीय जेम्स कुजूर को रविवार अहले सुबह हाथी ने कुचल डाला. उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया. इसी तरह अल्बर्ट एक्का प्रखंड में हाथी ने 73 वर्षीय क्लाइमेट एक्का को उनके घर के पास ही सूंड में लपेटकर पटक डाला. गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

क्रिस्टोफर एक्का को भी हाथी ने कुचलकर मार डाला था
इसके बाद यह हाथी पड़ोस के जर्माना गांव पहुंचा, जहां शौच के लिए खेत की तरफ गए 50 वर्षीय शख्स अरविंद सिंह राजावत को भी पटक कर जख्मी कर दिया. इसके पहले शुक्रवार (28 मार्च) को गुमला के पालकोट थाना के बरडीह-देवगांव में शौच के लिए खेत की तरफ गए क्रिस्टोफर एक्का को भी हाथी ने कुचलकर मार डाला था. उसी दिन इस हाथी ने तेतरटोली गांव में पौधे से लाह निकाल रही हेमवती देवी को सूंड में लपेटकर पटक दिया, जिससे उनकी भी तत्काल मौत हो गई थी.

अलग-अलग जगहो पर हाथी ने लोगों को कुचला
बीते गुरुवार और शुक्रवार को हाथी ने पड़ोस के सिमडेगा जिले में तीन लोगों को कुचलकर मार डाला था. महाबुआंग थाना क्षेत्र के बुरुइरगी डेबोटोली में गुरुवार रात घर के बाहर सोए विकास ओहदार जंगली हाथी के हमले में मारे गए थे. शुक्रवार की सुबह सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के जमांग गांव में हाथी ने 45 वर्षीय सिबिया लुगुन को कुचलकर मार डाला था.

वन विभाग लोगो को कर रहा है जागरूक
ग्रामीणों के अनुसार, दो से तीन हाथी अपने झुंड से बिछड़ गए हैं और पिछले चार-पांच दिनों से गुमला-सिमडेगा जिले के गांवों में घूम-घूमकर उत्पात मचा रहे हैं. इन हाथियों ने कई घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. जिस भी इलाके में हाथी पहुंच रहे हैं, वहां अफरा-तफरी मच जा रही है. मशाल जलाकर और ढोल मचाकर हाथियों को भगाने की ग्रामीणों की कोशिश भी नाकाम हुई है. वन विभाग माइक से लगातार अनाउंस कराकर लोगों को जागरूक कर रहा है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ी, संवेदनशील जगहों की ड्रोन से निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget