एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड में जानलेवा हीटवेव से 24 घंटे में आठ की मौत, जानें- कब मिलेगी राहत?

Jharkhand Weather News: झारखंड मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद के मुताबिक हीटवेव से झुलस रहे झारखंड में 20 जून तक राहत के आसार नहीं. उसके बाद भी औसत बारिश का ही अनुमान है. 

Jharkhand Heatwave News Today: पिछले कुछ दिनों से हीटवेव से झुलस रहे झारखंड के लोगों को 20 जून तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र की ओर से गुरुवार शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक 14 से लेकर 20 जून तक राज्य में बारिश की उम्मीद नहीं है. कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे हफ्ते राज्य के ज्यादातर इलाकों में हीटवेव का सिलसिला जारी रहेगा. 

झारखंड मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि इस सप्ताह के मध्य तक राज्य के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान 38 से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस के रेंज में रह सकता है. 

मौसम विभाग के अनुसार 21 से लेकर 27 जून तक के हफ्ते के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है. इसके बावजूद गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इस दौरान कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और कुछ इलाकों में सामान्य दर्ज किया जा सकता है. इसका रेंज 34 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

अभी तक 2.4 एमएम बारिश

झारखंड में 7 से 13 जून तक के हफ्ते में मात्र 02.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. यह सामान्य तौर पर संभावित वर्षा से 91 फीसदी कम है. इस अवधि में राज्य में 27.5 फीसदी वर्षा होनी चाहिए थी. राज्य में जारी भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने 15 जून तक सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी अवकाश घोषित कर रखा है. इस बीच लू से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. 

एक दिन में तीन बुजुर्ग की मौत

पिछले 24 घंटों में कम से कम छह लोगों की मौत लू और गर्मी की वजह से हुई. धनबाद के सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में डिहाइड्रेशन से एक ही दिन तीन बुजुर्गों की मौत हो गई. इनमें भास्कर डे (84), जमुना (90) और मीनू भट्टाचार्य (82) के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और हजारीबाग में एक-एक और रांची के तमाड़ में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है. 

झारखंड के सीएम का आदेश, सितंबर तक पूरा करें 35 हजार पदों पर भर्ती का काम, लापरवाही हुई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget