एक्सप्लोरर

Dumri Bypoll Result 2023: डुमरी उपचुनाव में इस फैक्टर से हेमंत सोरेन को मिली बड़ी जीत, क्या अब NDA बदलेगी अपना सियासी प्लान?

Jharkhand: बेबी देवी की जीत में ये फैक्टर ने कामगर साबित हुए, पहला यह कि डुमरी JMM की पारंपरिक सीट रही है. दूसरा कि जगरनाथ महतो के निधन से बेबी देवी के प्रति लोगों के बीच सहानुभूति लहर ने काम किया.

Jharkhand News: आमतौर पर लोग उपचुनाव को आम चुनाव का पूर्वानुमान मानते हैं. इस बार के उपचुनावों के नतीजों को भी लोग इसी नजर से देख रहे हैं. हालांकि, यह सिर्फ अनुमान भर हो सकता है. इसको सटीक नतीजे के रूप में देखना या जनमानस का रुझान मानना उचित नहीं है. बंगाल में टीएमसी ने बीजेपी की एक सीट झटक ली तो झारखंड में अब तक के उपचुनावों के तमाम नतीजे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए शुभ रहे हैं. अगले साल झारखंड में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डुमरी उपचुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा था. इसलिए कि बीजेपी-आजसू इस बार एक साथ थे.

माना जा रहा था कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड की डुमरी सीट पर जगरनाथ महतो (अब स्वर्गीय) की जीत इसलिए हुई कि यह उनकी पारंपरिक सीट थी. तकरीबन दो दशक तक वे इस सीट पर काबिज रहे. उनकी डुमरी की सियासी जमीन इसलिए भी पुख्ता रही कि आजसू और बीजेपी की इस सीट पर तब सहमति नहीं बनी थी और दोनों दलों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए थे. दोनों यानी भाजपा और आजसू को 2019 में जितने वोट मिले थे, उससे कम वोट ही जगरनाथ महतो को मिले थे.

सहानुभूति लहर ने फेरा पानी
जगरनाथ महतो के निधन के बाद जेएमएम नेता और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी होशियारी से जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को उनके स्थान पर मंत्री बना दिया. इसके बाद जब उपचुनाव की घोषणा हुई तो बेबी देवी को गठबंधन की ओर से प्रत्याशी बनाया गया. बीजेपी और आजसू इस बीच तय कर चुके थे कि उनका साझा उम्मीदवार होगा. तालमेल में यह सीट आजसू को दी गई और आजसू ने यशोदा देवी को एनडीए का उम्मीदवार बनाया. यशोदा देवी ने जगरनाथ महतो से भी मुकाबला किया था और पिछड़ गई थीं. इस बार भी एनडीए उम्मीदवार के रूप में यशोदा देवी ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी से जोरदार मुकाबला किया, पर एनडीए की रणनीति पर सहानुभूति लहर ने पानी फेर दिया.

बेबी की जीत में कारगर रहे तीन फैक्टर
बेबी देवी की जीत में तीन फैक्टर ने काम किया. पहला यह कि डुमरी जेएमएम की पारंपरिक सीट रही है. दूसरा कि जगरनाथ महतो के निधन से बेबी देवी के प्रति लोगों के बीच सहानुभूति लहर ने काम किया. नतीजा यह हुआ कि बेबी देवी ने यशोदा देवी को 13-14 हजार वोटों के खासा मार्जिन से पराजित कर दिया. बीजेपी और आजसू की सम्मिलित ताकत भी इस बार काम नहीं आ पाई. डुमरी भले ही जेएमएम की सीट ही थी, लेकिन पिछले अनुभव को देखते हुए माना जा रहा था कि साझा उम्मीदवार होने की स्थिति में एनडीए उम्मीदवार को कामयाबी मिल जाएगी. इसलिए इसे सीधे तौर पर यह कहना कि यह विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की जीत है, उचित नहीं होगा. हां यह बात जरूर है कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में जितने उप चुनाव हुए, उन पर विपक्षी जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अपनी पकड़ मजबूत रखी है और एनडीए यानी बीजेपी-आजसू के साझा प्रयास के बावजूद जेएमएम गठबंधन उपचुनाव जीतता रहा है.

अगले साल चुनावों में दिख सकता है असर
अगले साल झारखंड में लोकसभा के तुरंत बाद ही विधानसभा के भी चुनाव होंगे. बीजेपी ने पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है. मरांडी के अध्यक्ष रहते उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने का डुमरी सीट बेहतर अवसर थी. आजसू को यह सीट देने पर मरांडी की सहमति से साफ है कि उनकी रणनीति में कोई कमी नहीं थी, लेकिन लोकतंत्र में जनता का निर्णय ही सही है. जनता के निर्णय अनुकूल है कि प्रतिकूल, इसका भी कोई एक कारण नहीं होता, लेकिन प्रतिकूल परिणाम से कुछ समझने लायक संदेश तो मिलते ही हैं और यह संदेश बीजेपी के लिए शुभ नहीं दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: Dumri Bypoll Result 2023: डुमरी उपचुनाव में मुस्लिमों की पसंद बनी I.N.D.I.A, आंकड़ों से समझें पूरा गणित, AIMIM को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget