एक्सप्लोरर

Dumri Bypoll Counting: डुमरी विधानसभा सीट पर मतगणना आज, I.N.D.I.A या NDA किसकी होगी जीत? सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Dumri Election Result: डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज होगी. जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. इस सीट पर 'बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच कड़ा मुकाबला है.

Jharkhand News:  झारखंड की डुमरी विधानसभा के लिए आज फैसले की घड़ी है. उपचुनाव में डुमरी की जनता ने किस पार्टी के प्रत्याशी पर भरोसा जताया है, इसका फैसला आज सामने आने वाला है. 5 सितंबर को डुमरी विधानसभा में मतदान हुआ था, जिसका नतीजा आज घोषित किया जाएगा. इस उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' और एनडीए के उम्मीदावारों के बीच सीधी टक्कर टक्कर थी. फैसला 5 सितंबर को जनता ने ईवीएम में कैद कर दिया था. आपको बता दें कि डुमरी विधानसभा से झामुमो के विधायक जगरनाथ महतो का निधन हो गया था. जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया. 

I.N.D.I.A और एनडीए के बीच सीधी टक्कर

डुमरी विधानसभा सीट पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की उम्मीदवार बेबी देवी का सीधा मुकाबला एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी से है. जेएमएम के इस दावे के बीच कि 'इंडिया' अपनी जीत की यात्रा डुमरी से शुरू करेगा, यह सीट दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है. वहीं, एनडीए ने विश्वास जताया है कि वह जेएमएम से सीट छीनने के लिए पूरी तरह तैयार है. अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है. महतो 2004 से ही इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. जेएमएम ने महतो की पत्नी बेबी देवी को 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है. जबकि ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने यशोदा देवी को एनडीए का उम्मीदवार बनाया है.

प्रतिष्ठा का विषय बनी डुमरी विधानसभा सीट

वैसे तो 'इंडिया' गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए बना है. लेकिन झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट को 'इंडिया' और एनडीए गठबंधन पार्टियों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है. एक तरफ झामुमो अपनी का दावा है इस सीट से ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन अपनी जीत की शुरुआत करेगा. दूसरा एनडीए ने झामुमो से इस सीट को छीनने की बात कही है. इसके अलावा एआइएमएआइ के अब्दुल मोबिन रिजवी, निर्दलीय प्रत्याशी नारायण गिरि, कमल प्रसाद साहू और रोशन लाल तुरी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है. 

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रांची के पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है. जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. इसके लिए प्रशासन की तरफ से त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें: Dhanbad: टीचर्स डे पर दिखी गुरु की काली करतूत, प्रोफेसर ने छात्रा से मांगी प्यार की मिठाई, बजरंग दल ने किया हंगामा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget