एक्सप्लोरर

Dhanbad: टीचर्स डे पर दिखी गुरु की काली करतूत, प्रोफेसर ने छात्रा से मांगी प्यार की मिठाई, बजरंग दल ने किया हंगामा

Dhanbad: धनबाद में शिक्षक दिवस के दिन बीए फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए पहुंची छात्रा से प्रोफेसर ने प्यार की मिठाई मांगी. इसके बाद सूचना मिलने पर बजरंग दल ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया.

Jharkhand News: शिक्षक दिवस के दिन धनबाद जिले में गुरु और शिष्य का रिश्ता शर्मसार होते हुए हुआ दिखा. यहां एक गुरु ने नामांकन के नाम पर जो गुरु दक्षिणा मांगी उससे हर कोई हैरान है. गुरु के द्वारा नामांकन के बदले गुरु दक्षिणा में प्यार की मिठाई छात्रा से मांगी गई. जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए और परिसर में जमकर हंगामा किया. मामले को लेकर कॉलेज के प्राचार्य ने महिला सेल द्वारा मामले की जांच कराने की बात कही है. वहीं आरोपी प्रोफेसर ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. पीड़ित छात्रा के द्वारा भी मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मंगलवार शिक्षक दिवस के दिन बीए फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए एक छात्रा कॉलेज (सिंदरी कॉलेज ) पहुंची थी. छात्रा का आरोप है कि, प्रोफेसर सुरेंद्र यादव कॉलेज में नामांकन के लिए मिठाई की मांग की, जिस पर छात्रा के द्वारा मिठाई खिलाने की बात कही गई. लेकिन प्रोफेसर ने कहा कि बाजार में मिलने वाली मिठाई नहीं खानी है. वह तो मैं खरीद कर भी खा सकता हूं फिर छात्रा ने पूछा कैसी मिठाई आपको चाहिए. इसके बाद प्रोफेसर ने प्यार की मिठाई खाने की बात छात्रा से कही. छात्रा के द्वारा घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद बुधवार को परिजनों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पूरी बात बताई. 

बजरंग दल ने किया हंगामा
इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा करने लगे. मामले को लेकर छात्रा के द्वारा सिंदरी थाना में लिखित शिकायत की गई है. इधर आरोपी प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार यादव ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपी को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि, नामांकन के बाद छात्रा घर चली गई. मेरे द्वारा कहीं किसी तरह की कोई भी आपत्तिजनक बात नहीं कही गई है. उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिंदरी थाना में मामले की शिकायत की है. वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर के के पाठक ने बताया कि, मामले को लेकर कॉलेज की महिला सेल के द्वारा जांच की जाएगी. जांच के उपरांत जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

बुधवार की रात सिंदरी थाना में पीड़ित छात्रा और आरोपी प्रोफेसर के द्वारा शिकायत की गई है. वहीं गुरुवार को पीड़ित पक्ष थाना पहुंचा. जबकि, आरोपी प्रोफेसर थाने नहीं पहुंचा. पुलिस पीड़ित छात्रा और आरोपी प्रोफेसर से बात कर पूरे मामले की जानकारी लेगी. सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात सिंह के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- उदयनिधि स्टालिन के बयान पर झारखंड में भी गरमाई सियासत, पूर्व CM बोले- 'यह उदाहरण है कि किसी की सोच...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget