एक्सप्लोरर

झारखंड: दुमका में डायरिया का कहर, आठ दिन में 4 लोगों की मौत से हड़कंप, कई बीमार

Dumka Diarrhea News: दुमका में डायरिया फैलने के मामले में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में तत्काल जरूरी मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराई जाए.

झारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव बेदिया में डायरिया ने कहर बरपा दिया है. पिछले आठ दिनों में इस बीमारी से गांव में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य बीमार हैं. गांव में फैली बीमारी और मौतों के बारे में झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बादल पत्रलेख ने गुरुवार (17 जुलाई) को जिले के डिप्टी कमिश्नर और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जानकारी दी, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. 

पूर्व मंत्री बादल ने बताया कि गांव में सबसे पहले 7 जुलाई को संगीता मरांडी की मौत डायरिया से हुई. इसके बाद 10 जुलाई को उनके पुत्र अरविंद सोरेन ने भी दम तोड़ दिया. गुरुवार (17 जुलाई) को लखीराम की पत्नी और बबलू किस्को की भी बीमारी से मौत हो गई. कांग्रेस नेता ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की. 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लिया संज्ञान

इसपर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दुमका के उपायुक्त को निर्देश दिया कि गांव में तत्काल आवश्यक मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने सिविल सर्जन को डॉक्टरों की टीम को जीवनरक्षक दवाइयों और जरूरी संसाधनों के साथ तत्काल गांव में भेजने का निर्देश दिया. बहरहाल, गुरुवार दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची. 

'आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होना जरूरी'

पूर्व मंत्री बादल ने कहा, ''यह इलाका बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र के पास है, ऐसे में अगर डायरिया का संक्रमण फैलता है तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है.'' उन्होंने डायरिया से हो रही मौतों की घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू की जांच

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिया जाए. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डायरिया के कारणों का पता लगाने के लिए पानी के स्रोतों की भी जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक तौर पर संक्रमण फैलने की वजह दूषित पेयजल को माना जा रहा है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget