एक्सप्लोरर

Dhanbad Landslide: कोयले खदान में त्रासदी! मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7, सुरक्षा पर उठ रहे बड़े सवाल!

Dhanbad Coal mine Landslide: धनबाद में भूस्खलन में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. एक वैन भी150 फुट गहरी खदान में गिर गई. एनडीआरएफ ने सभी शव बरामद किए, जबकि सुदेश महतो ने जांच की मांग की.

झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार (6 सितंबर) को हुए भीषण भूस्खलन के बाद एक वैन 150 फुट गहरी खुली खदान में जा गिरी. इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि 6 सितंबर को भी तीन और शव निकाले गए, जबकि 5 सितंबर को 4 शव बरामद किए गए थे. 

यह घटना रामकनाली थाना क्षेत्र स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एरिया-4 की एक खदान में हुई, जहां भूस्खलन के कारण न सिर्फ वैन खदान में गिरी बल्कि उसके पास बने कई घर और अस्थायी ढांचे भी ढह गए हैं.

खदान की गहराई के कारण रेस्क्यू में परेशानी

BCCL के कटरा महाप्रबंधक राजकुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि बचाव दल लगातार घटना स्थल पर तैनात रहा. उन्होंने बताया, “बचाव अभियान के दौरान कुल 7 शव बरामद किए गए. 5 सितंबर को 4 शव निकाले गए थे और 6 सितंबर को 3 और शव निकाले गए हैं.” राहत और बचाव कार्य को और तेज करने के लिए 6 सितंबर को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की एक टीम भी तैनात की गई थी. खदान की गहराई और मलबे के कारण स्थानीय प्रशासन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.


Dhanbad Landslide: कोयले खदान में त्रासदी! मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7, सुरक्षा पर उठ रहे बड़े सवाल!

खदान के किनारे बसे घर भी चपेट में

धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं और NDRF द्वारा चलाया जा रहा अभियान अब समाप्त हो गया है. उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उनके परिजनों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी. पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने आशंका जताई कि भूस्खलन के दौरान खदान के किनारे बसे अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए हैं. स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद भय और गुस्से का माहौल है.


Dhanbad Landslide: कोयले खदान में त्रासदी! मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7, सुरक्षा पर उठ रहे बड़े सवाल!

सुदेश महतो ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

इस दुखद घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की गंभीर उपेक्षा की जा रही है. 

महतो ने केंद्र सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल, प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोग खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget