एक्सप्लोरर

Jharkhand: धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Dhanbad Coal Mine Collapse: धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बचाव कार्य जारी है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित चापापुर ओसीपी में बड़ा हादसा हो गया. अवैध कोयला उत्खनन के दौरान खदान धंस गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) धनबाद पहुंचाया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी कम से कम पांच लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर जुट गए और खुद ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह हुआ जब दर्जनों लोग अवैध तरीके से कोयला निकालने खदान में उतरे थे. अचानक मिट्टी खिसकने से कई लोग अंदर ही फंस गए.

Jharkhand: धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

घटना के बाद अस्पताल में भर्ती घायल

घटना में घायल शख्स को जब एसएनएमएमसीएच लाया गया तो उसके परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज कराया जा रहा है. 

मामले में पुलिस कर रही जांच

निरसा थाना की पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और बचाव अभियान चल रहा है. हालांकि, खदान में फंसे लोगों की सटीक संख्या को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी. फिलहाल मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है.

हादसे के बाद इलाके में दहशत

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीण खदान के पास जाने से डर रहे हैं. वहीं, मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अवैध खनन पर सख्त रोक लगाई जाए ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget