एक्सप्लोरर

Jharkhand: गिरिडीह डबल मर्डर के आरोपी श्रीकांत ने किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज के दौरान मौत

Giridih Double Murder Case: गिरिडीह डबल मर्डर कांड का आरोपी श्रीकांत चौधरी ने पुलिस अभिरक्षा में गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में डबल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी श्रीकांत चौधरी ने पुलिस अभिरक्षा में ही आत्महत्या का प्रयास कर सनसनी फैला दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने धारदार वस्तु से अपना गला रेत लिया. गंभीर हालत में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई. सवाल यह उठ रहे हैं कि कड़ी निगरानी के बावजूद आरोपी के पास धारदार वस्तु आखिर कैसे पहुंची. लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में ऐसी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक है. स्थानीय लोग थाने की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

पुलिस की सख्त अभिरक्षा में था आरोपी

जानकारी के अनुसार, डबल मर्डर केस में आरोपी श्रीकांत को सख्त सुरक्षा घेरे में रखा गया था. इसके बावजूद उसने आत्महत्या का प्रयास किया. सूत्र बताते हैं कि आरोपी लंबे समय से मानसिक दबाव में था. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ब्लेड या धारदार हथियार जैसी वस्तु उसके पास पहुंची कैसे और किसकी लापरवाही से यह घटना हुई.

गंभीर हालत में लाया गया था आरोपी- डॉ. राजेश चंद्रा

गिरिडीह सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि आरोपी गंभीर हालत में लाया गया था. उसके गले पर गहरे घाव थे. टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना के बाद से इलाके में सनसनी

घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. लोग थाने में हुई सुरक्षा चूक पर चर्चा करने लगे. इस घटना ने न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं बल्कि अभिरक्षा में कैदियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

खोरिमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आरोपी के पास धारदार वस्तु कैसे पहुंची. साथ ही सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी.

इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस प्रशासन की साख पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है. अब देखना होगा कि जांच के बाद किस पर कार्रवाई होती है और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे क्या कदम उठाती है.

Input By : पंचानंद राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget