एक्सप्लोरर

CM हेमंत सोरेन ने ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Hemant Soren News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी है. इस बीच उन्होंने ईडी के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है.

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. एससी-एसटी एक्ट के तहत ये शिकायत सीएम ने दर्ज कराई है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वो आदिसावी समाज से आते हैं और ईडी के अधिकारियों ने प्रताड़ित किया है. बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन कुछ घंटो के लिए दिल्ली में थे. उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि जब वो किसी काम से दिल्ली गए हैं तो ईडी के अधिकारी उनके घर पर क्यों आए. ईडी सीएम से उनके दफ्तर में पूछताछ कर रही है. इसके पहले ही उन्होंने रांची में एससी-एसटी सेल में खुद से शिकायत दर्ज की है. 

रांची में करीब तीन घंटे से (खबर लिखे जाने तक) ईडी उनसे पूछताछ कर ही है. आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. सीएम आवास के आस पास बुधवार रात 10 बजे तक धारा 144 लागू किया गया है. धारा 144 लागू होने की वजह ये यहां कार्यकर्ता-समर्थक नहीं पहुंच पाए. सूत्रों के मुताबिक, अगर उनकी गिरफ्तारी होती है तो समर्थक इस तरफ कूच कर सकते हैं. ऐसे में झारखंड पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.सड़क दोनों तरफ से बंद हैं और वाटर कैनन की गाड़ी को तैनात किया गया है.

सीएम ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उन्होंने पहले से ये बता दिया कि पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी 31 जनवरी को उनके आवास पर आ सकते हैं तो फिर क्यों आप दो दिन पहले ही दिल्ली में आवास पर पहुंच जाते हैं. रेड मारते हैं और चीजों को जब्त करते हैं. गैरमौजूदगी में चीजों को क्यों टटोला जाता है. आदिवासी समाज से आने के बावजूद इस तरह की हरकत क्यों की गई. 

सीएम से कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ हो रही है. इससे पहले उनसे 20 जनवरी को इसी मामले में पूछताछ की गई थी. एक अधिकारी ने बताया कि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हो पाई थी. उस दिन सीएम सोरेन से सात घंटे से अधिक वक्त तक पूछताछ की गई थी.

कल्पना सोरेन का झारखंड का मुख्यमंत्री बनना तय? हेमंत सोरेन ने कांग्रेस-RJD के सामने साफ कर दिया रुख

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget