एक्सप्लोरर

चंपई सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का पेश किया दावा, शपथ पर सस्पेंस बरकरार

Champai Soren News: मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विधायकों से कहा कि आप लोगों को कल (2 फरवरी) सूचित किया जाएगा. इस पर विधायकों ने कहा कि वो कल का इंतजार करेंगे.

Jharkhand News: चंपई सोरेन और महागठबंधन के चार और विधायकों ने राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. बुधवार को चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था.  मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हमने नई सरकार पेश करने का दावा पेश किया है. जल्दी सरकार गठन करने की प्रक्रिया को लेकर बात हुई है. राज्यपाल महोदय ने कहा है कि जल्द ही इसे करेंगे. विधायकों से राज्यपाल ने कहा कि वो शुक्रवार को उन्हें सूचित करेंगे. विधायकों ने कहा कि वो इंतजार करेंगे.

सभी विधायक एकजुट हैं- चंपई सोरेन

विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि हम एकजुट हैं. सभी 43 विधायक सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के हमारे अनुरोध पर जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया.

चंपई सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे थे ये नेता

चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) विधायक सत्यानंद भोक्ता, भाकपा (माले) एल के विधायक विनोद सिंह और विधायक प्रदीप यादव भी थे. 

हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में, चंपई सोरेन को शपथ का इंतजार...तो झारखंड में कौन ले रहा फैसला?

विनोद सिंह ने राजभवन में प्रवेश करने से पहले कहा, ‘‘राज्यपाल से सरकार बनाने के हमारे दावे को जल्द से जल्द स्वीकार करने का अनुरोध करेंगे.’’ राज्यपाल ने राज्य में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को शाम साढ़े पांच बजे मिलने का समय दिया था.

बुधवार को गिरफ्तार हुए थे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन को बुधवार रात यहां धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था. इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चंपई सोरेन जेएमएम विधायक दल के नेता चुने गए थे. वो फिलहाल राज्य के परिवहन मंत्री हैं.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget