एक्सप्लोरर

'हम झारखंड में अकेले लड़ने में सक्षम', क्या चिराग पासवान ने बीजेपी को दे दिए साफ संकेत?

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास का संगठन झारखंड में काफी मजबूत है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड की राजनीतिक फिजा में चुनावी रंग घुल रहा है. राजनीतिक दलों के बीच सरगर्मी बढ़ी हुई है. सीट बंटवारे पर भी माथापच्ची शुरू हो गयी है. मजबूत पकड़ का दावा किया जा रहा है. सभाओं के जरिये भीड़ बटोरकर उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश हो रही है. इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Lok Janshakti Party Ramvilas President Chirag Paswan) आज (रविवार) धनबाद (Dhanbad) पहुंचे.

एनडीए गठबंधन की ओर से आयोजित जन आक्रोश रैली में उन्होंने शिरकत की. झारखंड दौरे पर आये चिराग पासवान पूरे लय में दिखे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में हमारा संगठन काफी मजबूत है. झारखंड के सभी जिलों में पार्टी की पकड़ है. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास एनडीए गठबंधन के साथ है.

 

क्या बीजेपी के साथ झारखंड में चुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास?

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "झारखंड में विधानसभा का चुनाव साथ मिलकर लड़ने की बातचीत चल रही है. बीजेपी के साथ बातचीत सकारात्मक रहने पर हमारी पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी. बातचीत का नतीजा सकारात्मक नहीं निकलने पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास अकेले चुनाव लड़ने में भी सक्षम है." 

NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर बोले चिराग पासवान

गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया. चिराग पासवान ने कहा कि फैसला बीजेपी और झारखंड लोजपा रामविलास की बैठक में होगा. बैठक के बाद सीट शेयरिंग का फार्मूला सामने आ जायेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद स्थिति साफ होने की उम्मीद है.

इससे पहले बोकारो पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. बोकारो में उन्होंने नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बता दें कि चिराग पासवान बिहार से बाहर लोजपा रामविलास का विस्तार करने की कोशिश में हैं. इस लिहाज से चिराग पासवान का झारखंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है. चिराग पासवान के बयान से झारखंड बीजेपी में भी सीट बंटवारे की चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-

झारखंड में BJP ने तय किया सभी 81 सीटों का प्लान, आजसू इतनी सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget