एक्सप्लोरर

Jharkhand Lok Sabha Election: JMM के विधायक चमरा लिंडा ने कर दिया खेल, कांग्रेस की बढ़ा दी टेंशन?

Lok Sabha Elections: जेएमएम नेता चमरा लिंडा ने लोहरदगा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल कर दिया. उन्होंने कहा कि वो अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में जेएमएम विधायक चमरा लिंडा ने बुधवार (24 अप्रैल) को लोहरदगा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जेएमएम के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, लोहरदगा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है. यहां से कांग्रेस ने पूर्व विधायक सुखदेव भगत को मैदान में उतारा है. बिशुनपुर विधानसभा सीट से विधायक चमरा लिंडा ने साफ तौर से अपना नामांकन वापस लेने से इनकार किया है.

जेएमएम नेता चमरा लिंडा ने कहा, ''मैंने दो साल पहले अपनी पार्टी को सूचित किया था कि मैं यहां के लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को उजागर करने के लिए इस सीट से चुनाव लड़ना चाहता हूं. बीजेपी आदिवासियों की पहचान को खत्म करना चाहती है. इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि निर्वाचन क्षेत्र के आदिवासी लोगों की आवाज दिल्ली में सुनी जाए''.

लोहरदगा में लिंडा की एंट्री से बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किलें!

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बिशुनपुर विधानसभा सीट से विधायक चमरा लिंडा ने कहा कि वह अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे कौन बुलाता है, चाहे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन या उनके छोटे भाई बसंत सोरेन. मैं अपना नामांकन वापस नहीं लूंगा. लिंडा ने कहा कि उनकी लड़ाई कांग्रेस के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन आदिवासी लोगों के लिए है जो अलग सरना धार्मिक कोड चाहते हैं.

नामांकन के दौरान कई JMM कार्यकर्ता रहे मौजूद

गुमला में नामांकन दाखिल करने गए चमरा लिंडा के साथ कई JMM कार्यकर्ताओं को देखा गया. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से कहा कि नाम वापसी की तारीख का इंतजार करें. अगर वह अपना नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो पार्टी अपने नियम का पालन करेगी. 

बीजेपी के समीर ओरांव ने भी किया नामांकन

इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और झारखंड पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी के बीच राज्यसभा सांसद समीर ओरांव ने भी इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. गुमला जिले के खरौंदी बगीचा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा, झारखंड के लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देंगे। वे सभी 14 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे ताकि राष्ट्रव्यापी 400 का लक्ष्य हासिल किया जा सके.

बता दें कि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को झारखंड के सिंहभूम, खूंटी और पलामू के साथ मतदान होगा. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है. बीजेपी-आजसू गठबंधन ने 2019 के चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Lok Sabha Election 2024: धनबाद सीट से BJM से चुनाव लड़ेंगे सरयू राय? कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget