एक्सप्लोरर

Jharkhand: भाजपा विधायक ने फाड़ा झारखंड विधानसभा कार्यवाही का पेपर, स्पीकर ने किया निलंबित 

Jharkhand News: भाजपा विधायक मनीष जायसवाल को सदन से निलंबित करने के स्पीकर के नियमन पर भाजपा के अन्य विधायकों ने जोरदार विरोध जताया. विधायक ने कहा कि उन्होंने अपना काम किया है. 

Jharkhand Assembly Session: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में मंगलवार को जेपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर विपक्ष ने एक बार फिर जोरदार हंगामा किया. सदन में ध्यानाकर्षण के दौरान हजारीबाग के भाजपा विधायक (BJP MLA) ने सरकार पर जनता की बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए प्रोसिडिंग का पेपर फाड़ डाला. इस पर सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने आपत्ति जताते हुए इसे सदन के अवमानना का मामला बताया. संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस पर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने उन्हें विधानसभा के चालू शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया. निलंबन के बाद भी जब वो सदन में बैठे रहे तो स्पीकर के आदेश पर उन्हें सदन से मार्शल आउट कर दिया गया.

नियम से चलता है सदन 
भाजपा विधायक मनीष जायसवाल को सदन से निलंबित करने के स्पीकर के नियमन पर भाजपा के अन्य विधायकों ने जोरदार विरोध जताया. रांची के विधायक सीपी सिंह ने स्पीकर से सवाल किया कि किस नियम के तहत उन्हें निलंबित किया गया? उन्होंने कहा कि सदन भावना से नहीं नियम कानून से चलता है, इसके बाद भाजपा के सभी विधायकों ने प्रोसिडिंग के पेपर फाड़ डाले. 

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
स्पीकर ने कहा कि सदस्य सवाल भी लाते हैं, वेल में आकर हंगामा करते हैं, प्रोसिडिंग भी फाड़ते हैं, ये किस तरह का आचरण है. इस तरह के आचरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आप लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहते हैं, ये आचरण क्षम्य नहीं है. 

सदन में जनता की आवाज उठाई
बाद में सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सरकार जनता की मांगों को अनसुनी कर रही है. मैंने सदन में जनता की आवाज उठाई, ये जुर्म नहीं है. जनता की बात करना अगर जुर्म है तो ये मैं बार-बार करूंगा. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके खिलाफ स्पीकर ने जो भी फैसला दिया है, वो उसका सम्मान करते हैं, उन्होंने अपना काम किया है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन...रहें सतर्क

Jharkhand: हजारीबाग में स्कूल से घर लौटते वक्त छात्रा को लगी ठंड, इलाज के दौरान हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget