एक्सप्लोरर

Bird Flu: रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी, प्रभावित इलाके में मुर्गियों की खरीद-बिक्री पर रोक

Ranchi Bird Flu: झारखंड की राजधानी में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि होने के बाद रांची के डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार सिन्हा ने रैपिड रिस्पांस टीम गठित की है. प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.

Bird Flu Confirmed in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है. शहर के होटवार इलाके स्थित पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों के नमूनों की भोपाल स्थित सरकारी प्रयोगशाला में जांच से मामला सामने आया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. प्रभावित इलाकों में मुर्गियों और उससे संबंधित उत्पादों की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन की ओर से रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है.

जिस क्षेत्र में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहां से एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों, उनसे संबंधित उत्पाद, अंडा की खरीद-बिक्री एवं ट्रांसपोर्टिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.

रांची में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि

झारखंड की राजधानी में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि होने के बाद रांची के डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार सिन्हा ने रैपिड रिस्पांस टीम गठित की है और हर टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों को जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, पोल्ट्री, रिजनल पोल्ट्री फार्म, होटवार रांची से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया है. 

एक्शन प्लान के तहत मुर्गियों को मारने का निर्देश

बताया गया है कि एक्शन प्लान के तहत आरआरटी द्वारा क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म होटवार के शेष बचे मुर्गियों को मारने, वैज्ञानिक विधि से निपटारा करने और इसके बाद संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जाना है. एक्शन प्लान के तहत एपिसेंटर से एक किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री फार्मिंग से संबंधित सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा, ताकि प्रशासनिक स्तर पर मुर्गियों के बारे में निर्णय लिया जा सके.

प्रशासन की ओर से टीम को निर्देश दिया गया है कि एपिसेंटर से 10 किलोमीटर के दायरे के क्षेत्र का मानचित्र बनाकर सर्विलांस जोन के रूप में चिन्हित करते हुए इस क्षेत्र में एवियन इंफ्लुएंजा की सघन निगरानी का कार्य करें.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Lok Sabha Election 2024: कौन हैं यशस्विनी? जिन्हें कांग्रेस ने बनाया रांची से प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget