एक्सप्लोरर

संदेशखाली की घटना पर बाबूलाल मरांडी का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- 'CM की नाक के नीचे...'

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मरांडी ने संदेशखाली के मुद्दे पर कांग्रेस पर भी हमला बोला है.

Jharkhand News: संदेशखाली (Sandeshkhali) में महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर पश्चिम बंगाल (West Bengal) में रोष है. इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हुआ है. वहीं, अब  झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने इस मुद्दे पर अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को घेरा है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को झूठा बताकर उनपर ही आरोप लगा रही हैं.

बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को 'एक्स' पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर ममता बनर्जी पर हमला बोला है. मरांडी ने लिखा, ''बंगाल से हैवानियत की हद पार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला मुख्यमंत्री की नाक के नीचे उनके करीबी शेख शाहजहां  द्वारा दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ लंबे समय तक शोषण किया जाता है,और सिर्फ यही नहीं, इस पूरे कुकृत्य के दौरान कई बार शेख शाहजहां मुख्यमंत्री महोदया से मिलता भी है. पश्चिम बंगाल की महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शेख शाहजहां को लोकप्रिय नेता बताती हैं,तथा महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को झूठा बताकर महिलाओं पर ही आरोप लगाती हैं.''

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा, ''एक दूसरा दल भी है जो इस पूरे कुकृत्य पर मूक सहमति दर्ज करता है जहां उस दल का एक शहजादा पूरा बंगाल घूमने के बाद तय करता है कि इस मुद्दे पर उसे कुछ नहीं बोलना है. राजनीति बिगड़ जाने का डर है उसे. कुछ तथाकथित प्रगतिशील पत्रकार भी हैं,जो सम्मेलनों में 'महिला सशक्तिकरण' विषय पर अपना गला फाड़ते थकते नहीं हैं, पर इन महिलाओं के हक में अखबार का एक हिस्सा दिला पाना भी इनके लिए असंभव सा जान पड़ता है. इन तमाम बातों के बीच में, महिला सशक्तिकरण के वादे भी हैं. महिला मुख्यमंत्री होने के कारण, महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी, ये जुमला भी है. परस्पर TMC के राजनैतिक गुंडों और अपराधियों का महिलाओं पर दमन भी है और शायद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी की राज्य में महिलाओं के लिए यह भयावह कल्पना भी है.''

ये भी पढ़ें-  न्यायिक हिरासत में भेजे गए हेमंत सोरेन, कहा- जल्द दाखिल करेंगे जमानत याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget