एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो हारेंगे या जीतेंगे निशिकांत दुबे? चौंकाने वाले नतीजे

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतने की कितनी संभावना है? इस सवाल को लेकर एबीपी सीवोटर का सर्वे रिजल्ट आया है.

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा (Godda) से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) बीते दिनों टीएमसी (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा (Mohua Moitra) को लेकर हुए विवाद मामले में काफी चर्चा में रहे हैं. उन्होंने महुआ मोइत्रा से जुड़े मामले को संसद के अंदर और बाहर जोर-शोर से उठाया था. निशिकांत दुबे के कारण गोड्डा हॉट सीट बन गई है. एबीपी न्यूज़ के लिए सीवोटर द्वारा वीवीआईपी सीट को लेकर सर्वे कराए गए हैं. ओपिनियन पोल के नतीजे बताते हैं कि निशिकांत दुबे इस सीट से जीतकर दोबारा लोकसभा पहुंच सकते हैं.

ओपिनियन पोल के नतीजे बताते हैं कि निशिकांत दुबे इस सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले ठीक-ठाक मतों से आगे रहेंगे. निशिकांत दुबे पहली बार चुनाव जीत 2009 में लोकसभा पहुंचे थे. उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था. इसके बाद 2014 में भी उन्होंने इसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीतकर 16वीं लोकसभा पहुंचे थे. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने फिर उनपर भरोसा जताकर टिकट दिया और वह बीजेपी के भरोसे पर खरे उतरे और एकबार फिर लोकसभा पहुंचे.

 

लगातार तीन बार से गोड्डा सीट का कर रहे प्रतिनिधित्व
2019 के चुनाव में निशिकांत दुबे को 6 लाख से अधिक वोट मिले थे. उन्होंने जेवीएम(पी) के प्रत्याशी प्रदीप यादव को हराया था. प्रदीप यादव को 4,53,38 मिले थे. इस सीट पर बीएसपी के उम्मीदवार को नोटा से भी कम वोट मिले थे. वहीं, 2014 के चुनाव में निशिकांत दुबे को 3.80 लाख से अधिक वोट प्राप्त हुए थे. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के फुरकान अंसारी को हराया था जबकि बीएसपी के प्रदीप यादव तीसरे स्थान पर रहे थे जिन्हें 1.93 लाख से अधिक वोट मिले थे. इस चुनाव में फुरकान अंसारी को 3,19,818  वोट प्राप्त हुआ था. 

(Disclaimer: राजनीतिक पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. हर दल अपने अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटा है. चुनाव की तारीखों के एलान में करीब ढाई महीने का वक्त बचा है. ऐसे में abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है 2024 का पहला ओपिनियन पोल. पिछले तीन दिनों से हम दर्शकों को देश का मूड बता रहे हैं. कल देश की फाइनल तस्वीर दिखाने के बाद आज बारी है दिग्गजों की सीट के ओपिनियन पोल की. आज हम देश की 50 VVIP सीटों का ओपिनियन पोल दिखाने जा रहे हैं. इस सर्वे में संबंधित क्षेत्र के वोटरों की राय शामिल है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

ये भी पढ़ें- Garhwa News: घर में सोए लोगों पर हाथियों ने किया हमला, जान बचाने का नहीं मिला मौका, महिला की मौत

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget