एक्सप्लोरर

Jharkhand में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 3 नक्सली, जारी रहेगा पुलिस का अभियान  

Jharkhand news: झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली (Naxalites) मारे गए हैं. पुलिस ने एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, कारतूस और गोला बारुद भी बरामद किया है.

Jharkhand Naxalites killed in Encounter: झारखंड (Jharkhand) के लातेहार (latehar) जिले के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ Encounter) में 3 नक्सली (Naxalites) मारे गए हैं. पुलिस ने बताया कि ये नक्सली भाकपा (माओवादी) से अलग हुए धड़े तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) से जुड़े हुए थे. पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) अमोल वी. होमकर ने बताया कि, ''मृतक नक्सलियों की पहचान विभिन्न स्रोतों के जरिए की जा रही है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ये पता चला है कि 3 मृतकों में से एक 'उप-मंडलीय कमांडर' था और एक अन्य व्यक्ति प्रतिबंधित संगठन का 'क्षेत्र कमांडर' था.''

पुलिस को मिली सूचना 
पुलिस ने दावा किया कि कावाखार वन में मुठभेड़ में 3 और नक्सली मारे गए हैं क्योंकि जंगल के अलग-अलग स्थानों पर खून के धब्बे देखे गए हैं. पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि टीपीसी का सशस्त्र दल जिले के हेसलवार और मारवार जंगलों में मुलाकात करेगा. दल का नेतृत्व उसके नेता राजेश गंझू, राजेश ओरान, नथूनी और जितेंद्र यादव करेंगे.

तलाशी अभियान के दौरान बरामद हुए 3 शव 
झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर के एक संयुक्त दल को शनिवार सुबह इलाके में तलाश अभियान के लिए भेजा गया. होमकर ने कहा कि, ''कावाखर जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाई और दल ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की.'' अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान के दौरान 3 शव बरामद किए गए.

जारी है अभियान
पुलिस ने घटनास्थल से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, कारतूस और गोला बारुद भंडारण यंत्र बरामद होने का दावा भी किया है.
इस बीच, भाकपा (माओवादी) के क्षेत्र कमांडर विमल लोहरा उर्फ बिमल पहान ने शनिवार को खूंटी जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पहान 12 अलग-अलग मामलों में वांछित था. झारखंड पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल मिलकर लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिलों में 8 फरवरी के बाद से माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. अभी तक 9 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया, 4 उग्रवादी मारे गए और 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Sarkari Naukri: झारखंड में निकले एक्साइज कॉन्सटेबल के बंपर पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई

Jharkhand News: बढ़ती महंगाई पर बोले सीएम हेमंत सोरेन- बोझ समझी जाएंगी बेटियां, शुरु होंगे बाल विवाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget