एक्सप्लोरर

Srinagar Grenade Attack: श्रीनगर में आतंकवादियों ने किया सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, एक की हुई मौत, 34 घायल

Srinagar Grenade Attack: श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए.

Srinagar Grenade Attack:  श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक घटना शाम 4 बजकर 20 मिनट पर हुई 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "शाम चार बजकर 20 मिनट पर आतंकवादियों ने हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड से हमला किया. इस घटना में जॉन मोहम्मद नामक एक पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए. घायलों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोहम्मद असलम मखदूमी (70) के रूप में की गई है जो शहर के नौहट्टा इलाके का निवासी था. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है."

राज्यपाल ने कि हमले की निंदा
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि ग्रेनेड हमले में शामिल लोगों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. कुमार ने कहा कि पुलिस "इस ग्रेनेड फेंकने वाले मॉड्यूल का जल्दी ही पर्दाफाश करेगी. पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है." जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा की है और कहा कि सरकार आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र को तोड़ने और पड़ोसी देश के मंसूबों को नाकाम करने के प्रति संकल्पित है.

राज्यपाल ने की गहरी संवेदना व्यक्त
सिन्हा ने ट्वीट किया, "मैं श्रीनगर में किये गए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. निर्दोष नागरिक की मौत पर उसके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हम आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र को तोड़ने और पड़ोसी देश के मंसूबों को नाकाम करने के प्रति संकल्पित हैं."

राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों ने की घटना की निंदा
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस हमले की निंदा की है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक बयान में इस हमले की निंदा की.

महबूबा मुफ्ती ने की घटना की निंदा
मुफ्ती ने ट्वीट किया, "इस हमले की निंदा करती हूं. जम्मू कश्मीर के लोगों की जान जा रही है और दुखद है कि भारत या पाकिस्तान इस संघर्ष और खून खराबे को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रार्थना करती हूं." 

जम्मू कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलवामा में आतंकवादियों के लिए काम कर रहे चार आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस ने घटना को अमानवीय करार दिया
जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति ने हमले की निंदा की और इसे "अमानवीय" करार दिया. जेकेपीसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना. इस हमले के पीछे जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें पता होना चाहिए कि इस प्रकार के अमानवीय हमले से कुछ हासिल नहीं होने वाला."

बीजेपी ने घटना को बताया कायराना
सज्जाद लोन नीत पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और 'अपनी पार्टी' के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने भी हमले की निंदा की. भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस हमले को बर्बरतापूर्ण और कायराना करार दिया.

यह भी पढ़ें-

J&K Account Assistant Exams: यह कैसा नियम ? दो घंटे की परीक्षा में टॉयलेट जाने पर रोक, आज ही होना है एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार
श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार
तिरंगा विवाद मामले में घिरीं महबूबा मुफ्ती, गिरफ्तारी की उठी मांग
तिरंगा विवाद मामले में घिरीं महबूबा मुफ्ती, गिरफ्तारी की उठी मांग
आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन
आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन
अनुच्छेद 370 हटाने के 7 साल पूरे, LG मनोज सिन्हा बोले- आज कोई विरोध...
अनुच्छेद 370 हटाने के 7 साल पूरे, LG मनोज सिन्हा बोले- आज कोई विरोध...

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget