एक्सप्लोरर

Watch: माता वैष्णो देवी मंदिर का कुदरत ने बर्फ से किया श्रृंगार, आप भी देखें मनमोहक वीडियो

Snowfall on Vaishno Devi Temple: बर्फबारी से वैष्णो देवी मंदिर के आसपास का शमा सुहाना हो गया है. इसका वीडियो भी सामने आया है. प्रकृति द्वारा मंदिर के श्रृंगार का वीडियो मन मोह लेगा.

Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के आसपास के इलाके में शुक्रवार को बर्फबारी हुई. बर्फबारी से वैष्णो देवी मंदिर के आसपास का शमा सुहाना हो गया है. इससे संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जो नजारा दिख रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो कुदरत वैष्णो देवी मंदिर का बर्फ से श्रृंगार कर रहा हो. 

हवाई व सड़क यातायात प्रभावित
हालांकि, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में तेज बर्फबारी और बारिश की वजह से राज्य में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. खराब मौसम को देखते हुए राज्य में  हेलीकॉप्टर सेवा और बैटरी कार सेवा निलंबित है. इसके अलावा श्रीनगर हवाई अड्डे से शुक्रवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गई. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी ने बताया कि अगले आदेश तक श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा ताजा बर्फबारी और बारिश की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया . गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई. वहीं, मैदानी इलाकों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई.

 

यहां जमकर हुई बर्फबारी
गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट, पहलगाम और सोनमर्ग के पर्यटक रिसॉर्ट के अलावा कई अन्य स्थानों पर ताजा बर्फबारी हुई है. बारिश और बर्फबारी की वजह से घाटी के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, हालांकि, अभी यह हिमांक बिंदु से ऊपर. वहीं, अनंतनाग जिले के पहलगाम में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. इस बीच MeT कार्यालय ने कहा है कि शनिवार से 18 जनवरी तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. इससे पहले भी MeT कार्यालय ने कहा था कि कश्मीर और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में व्यापक रूप से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी शुक्रवार को होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ेंः शादी क्यों नहीं की? कश्मीर और खालिस्तान का जिक्र...महिला ने पाकिस्तान उच्चायोग में वीजा के लिए किया अप्लाई तो कर्मचारी ने पूछे भद्दे सवाल

'चिल्लई कलां' की चपेट में है कश्मीर
गौरतलब है कि कश्मीर इस वक्त 'चिल्लई कलां' की चपेट में है. 'चिल्लई कलां' कश्मीर घाटी में 40 दिन की उस समय अवधि को कहा जाता है, जिस दौरान कश्मीर घाटी सख्त सर्दी पड़ती है. इस दौरान भारी बर्फबारी की संभावना रहती है. चिल्लई कलां 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है. हालांकि, इसके बाद भी शीत लहर जारी रहती है, जिसमें 20 दिनों तक चलने वाला 'चिल्लई खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिनों तक चलने वाला 'चिल्लई बच्चा' होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget