एक्सप्लोरर

सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन तैयार, DIG ने किया यात्रियों के ठहरने के स्थानों का निरीक्षण

Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर पुलिस आगामी अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा के लिए तैयार है. डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज ने जम्मू में यात्रियों के ठहरने के स्थानों का निरीक्षण किया.

Shri Amarnath Yatra 2025: जम्मू कश्मीर प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने की कवायद में जुट गई है. सोमवार को डीआइजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के मद्देनजर जम्मू केके लॉजमेंट सेंटर्स का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए.

सोमवार को जम्मू रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जम्मू में अमरनाथ यात्रियों के ठहरने के कई लॉजमेंट सेंटर का दौरा किया.

डीआईजी ने सुरक्षा के लिहाज से तैयारियों का लिया जायजा

डीआईजी ने जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम और कालिका धाम रेलवे स्टेशन जम्मू की सुरक्षा समीक्षा की. समीक्षा के दौरान डीआइजी जेएसके रेंज ने सरस्वती, वैष्णवी और कलिका धाम में और उसके आसपास तैनात गार्डों, रास्ते में चेकिंग, लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया.

डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने अधिकारियों को आयोजन स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके अलावा, आयोजन स्थल पर तैनात अधिकारियों को ड्यूटी की संवेदनशीलता और प्रकृति के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई, ताकि यात्री सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकें. इन जवानों को अपने प्वाइंटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.
यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और आपात स्थितियों से निपटने के लिए यातायात नियमन, आपातकालीन सेवाएं, आपदा प्रबंधन योजनाओं सहित तीर्थयात्रियों की अपेक्षित भारी आमद को प्रबंधित करने की रणनीतियों की भी समीक्षा की गई.

जम्मू स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंतजाम
रेल से जम्मू पहुंचने वाले यात्रियों के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन के पास ही रुकने की व्यवस्था की गई है. जम्मू रेलवे स्टेशन के पास न केवल यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है बल्कि यहां पर यात्री रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: जम्मू में प्री मानसून बारिश से खिल उठे लोगों के चेहरे, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में साइबर सुरक्षा होगी और मजबूत, सरकार ने JK4C के गठन को दी मंजूरी
जम्मू-कश्मीर में साइबर सुरक्षा होगी और मजबूत, सरकार ने JK4C के गठन को दी मंजूरी
श्रीनगर में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
श्रीनगर में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget