एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के सीनियर नेता अनिल धर ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, पार्टी को लेकर कही यह बड़ी बात

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सीनियर अनिल धर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है. अनिल धर नेशनल कॉन्फ्रेंस, जम्मू क्षेत्र में पार्टी के उपाध्यक्ष के पद कार्यरत थे.

Jammu & Kashmir News: जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) को एक बड़ा झटका लगा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के सीनियर नेता अनिल धर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा को कथित तौर पर जिम्मेदार ठहराने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की.

अनिल धर ने ‘‘सांप्रदायिक रंग वाले और हिंदुओं के खिलाफ पूर्वाग्रह’’ दिखाने वाले नेकां नेतृत्व के हालिया बयानों पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने सोमवार देर रात पार्टी से अपने इस्तीफे का एलान किया. गौरतलब हो की अनिल धर नेशनल कॉन्फ्रेंस में जम्मू क्षेत्र के उपाध्यक्ष थे और उनकी उस क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर मजबूत पकड़ थी. उनका शुमार पार्टी के बड़े नेताओं में किया जाता है.  

नेशनल कॉन्फ्रेंस हिन्दुओं में नहीं जगा पाया विश्वास
उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा देते हुए कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए बेहद दु:ख हो रहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व को अब कश्मीरी पंडितों के हितों में कोई रुचि नहीं है. यह नेशनल कॉन्फ्रेंस के शीर्ष नेतृत्व के जरिये 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए हाल में पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा को जिम्मेदार ठहराने से स्पष्ट हो जाता है.’’ वहीं उन्हों आगे कहा कि, यह इस तथ्य के विपरीत है कि इसके लिए पाकिस्तान और उसके सहयोगी जिम्मेदार थे. जो अब भी घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए जिम्मेदार है.’’

धर ने कहा, ‘‘पार्टी के अलग-अलग बयानों से कश्मीरी हिंदुओं में विश्वास पैदा नहीं हो पाया, जिन्होंने पिछले तीन दशकों के दौरान सबसे भयानक नरसंहार, उत्पीड़न और हिंसा का सामना किया है. वास्तव में, नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के हालिया बयान सांप्रदायिक रंगों को दर्शाते हैं और हिंदुओं के खिलाफ उनकी पूर्वाग्रह की भावना स्पष्ट करते हैं.’’ यही कारन है कि उनका नेशनल कॉन्फ्रेंस से विश्वास उठ गया है.

धर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इन सब बातों को देखते हुए, मेरा नेशनल कॉन्फ्रेंस पर से विश्वास उठ गया है और इसलिए मैं 30 वर्ष तक इससे जुड़े रहने के बाद अब पार्टी की सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा देता हूं.’’

यह भी पढ़ें: 

J&K News: घाटी में कर्मचारियों के हड़ताल खत्म करने के बाद बिजली सेवा बहाल, आधी रात प्रशासन के साथ हुआ समझौता

Jammu Kashmir Delimitation:  परिसीमन आयोग ने जम्मू में 6 और कश्मीर में 1 सीट बढ़ाने का रखा प्रस्ताव, जानिए बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने NC के सामने रखी बड़ी शर्तें, कहा- 'आर्टिकल 370 और...'
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने NC के सामने रखी बड़ी शर्तें, कहा- 'आर्टिकल 370 और...'
जम्मू-कश्मीर में साइबर सुरक्षा होगी और मजबूत, सरकार ने JK4C के गठन को दी मंजूरी
जम्मू-कश्मीर में साइबर सुरक्षा होगी और मजबूत, सरकार ने JK4C के गठन को दी मंजूरी
श्रीनगर में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
श्रीनगर में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget