एक्सप्लोरर

Watch: जम्मू के आरएसपुरा में BSF ने पहलगाम आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

Jammu Kashmir News: जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में बीएसएफ ने सीमा पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की. इसमें पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. यह सेरेमनी शनिवार और रविवार को आयोजित की जाती है.

BSF Jawans Paid Tribute: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की तनातनी के बीच शनिवार (26 अप्रैल) को जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में बीएसएफ ने सीमा पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की. इस सेरेमनी में पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.

पुलवामा में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद शनिवार को जम्मू में बीएसएफ ने आरएसपुरा सेक्टर में भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी सामान्य तरीके से की. इस सेरेमनी में बीएसएफ ने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी.


बीटिंग रिट्रीट की शुरुआत श्रद्धांजलि से
जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में यह सेरेमनी शनिवार और रविवार को आयोजित की जाती है ताकि देश भर के पर्यटक जो जम्मू कश्मीर घूमने आते हैं उन्हें न केवल बॉर्डर की तरफ आकर्षित किया जाए बल्कि इस परेड के जरिए उन्हें बीएसएफ का शौर्य भी दिखाया जाए. शनिवार को (26 अप्रैल) आरएसपुरा सेक्टर में हुई इस बीटिंग रिट्रीट की शुरुआत पहलगाम में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर हुई.

चंद मीटर की दूरी पर है जीरो पॉइंट
इस बीटिंग रिट्रीट में जहां बीएसएफ के अधिकारी और जवान शामिल हुए, वहीं जम्मू कश्मीर घूमने आए कई पर्यटकों ने भी इस बीटिंग रिट्रीट को देखा. जिस जगह यह बीटिंग रिट्रीट हो रही है उसी से चंद मीटर की दूरी पर भारत और पाकिस्तान के बीच जीरो पॉइंट है. हालांकि, पहलगाम हमले से पहले इस जीरो पॉइंट तक पर्यटकों को जाने दिया जा रहा था लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रही तनातनी के चलते फिलहाल जीरो पॉइंट तक जाने के लिए रोक लगा दी गई है.

श्रीनगर का प्रोग्राम रद्द कर जम्मू का किया रुख
वहीं इस बीटिंग रिट्रीट को देखने के लिए गुजरात से पहुंचे पर्यटकों का दावा था कि वह लोग कश्मीर घूमने गए थे और 23 तारीख को उन्हें पहलगाम जाना था. उनके मुताबिक पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने अपना श्रीनगर का प्रोग्राम रद्द कर जम्मू का रुख किया.

गुजरात के पर्यटकों की मांग थी कि पहलगाम हमले के पीछे जिन आतंकियों का हाथ है, उन्हें उनके किए की सजा तो मिलनी ही चाहिए, लेकिन इसके साथ ही जिस धरती पर यह साजिश रची गई, वहां भी गुनहगारों के आकाओं को सबक सिखाया जाना चाहिए. इन पर्यटकों का दावा है कि अब वह फिलहाल कश्मीर नहीं जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: पाक बॉर्डर से सटे गांवों में बंकरों की सफाई शुरू, स्थानीय बोले- 'अगर भारत बदला नहीं लेता है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget