एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में अनजान बीमारी का 'रहस्य' बरकरार! जांच में जुटे मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर का राजौरी इस वक्त आइसोलेशन की स्थिति से गुजर रहा है क्योंकि यहां रहस्यमयी बीमारी फैली हुई है जिससे लोग आतंकित और भयभीत हैं.

Rajouri News: राजौरी में प्रशासन ने सभी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. उनकी छुट्टी बढ़ाल गांव में 17 लोगों की रहस्यमयी बीमारी से हुई मौत की घटना को देखते हुए रद्द की गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अब तक राजौरी में 230 लोगों को क्वारनटाइन किया गया है.

उधर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि लखनऊ में टॉक्सीकोलोजी लैब द्वारा की गई शुरुआत जांच में पता चला है कि यह मौत किसी इन्फेक्शन, वायरस या फिर बैक्टिरिया से नहीं हुई है बल्कि इसका कारण टॉक्सिन है. अब टॉक्सिन की जांच हो रही है. और जल्द ही रहस्य से पर्दा हट जाएगा.'' 7 जनवरी को रहस्यमयी बीमारी से पहली मौत की पुष्टि हुई थी और उसके बाद पहली बार इस तरह केंद्र की ओर से कुछ ठोस बयान सामने आया है. 

मरीजों में नजर आ रहे थे ये लक्षण

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राजौरी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 11 मरीजों को भर्ती कराया गया है और उनमें से 9 की हालत स्थिर है. राजौरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. अमरजीत ने बताया कि यहां आए कई मरीजों में बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण थे और जिनकी हालत आगे गंभीर हो गई. 

डॉ. अमरजीत ने बताया, ''दो लड़कियों को छोड़कर बाकी की हालत स्थिर है. इलाज के प्रोटोकॉल में कुछ बदलाव किया गया है." उधर, गांव के 100 से अधिक लोगों को राजौरी अस्पताल लाया गया जिससे भर्ती होने वालों की संख्या 300 हो गई. 

बीमार लोगों को एयरलिफ्ट करने की मांग

बढ़ाल के विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने उमर अब्दुल्ला सरकार से मांग की है कि वह इस गांव में मेडिकल इमर्जेंसी घोषित कर दें और गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ या फिर दिल्ली एयरलिफ्ट करने की सुविधा उपलब्ध की जाए. 

बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में एक परिवार के सात सदस्यों ने बुखार और उल्टी की शिकायत की थी. जनवरी की समाप्ति तक 17 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई. अब तक इसके पीछे का कारण जानने के लिए केंद्र और जम्मू-कश्मीर की कई एजेंसियां लगाई गई हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की पहली कैडेट को जानिए, जो गणतंत्र दिवस परेड में NCC की टुकड़ी का करेंगी नेतृत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget